सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: भीषण सड़क हादसे में एक की मौत, छह घायल

विज्ञापन
jammu kashmir news
सांबा। जिले के दियानी में हादसे का शिकार कार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी


सांबा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे चौड़ीकरण कार्य के बीच मंगलवार सुबह दियानी क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और संबंधित एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

जानकारी के अनुसार, जम्मू से कठुआ की ओर जा रही कार सुबह करीब 8 बजे दयनीय चौक के पास सड़क डिवाइडर और निर्माण कार्य के दौरान लगाए गए अवरोधकों से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में विश्वंभर दास (60) पुत्र प्रेमनाथ निवासी सैनिक कॉलोनी जम्मू की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना में विनय खजूरिया, विनायक खजूरिया, प्रीति खजूरिया, कांता देवी, रियांश तथा नितिया निवासी सैनिक कॉलोनी जम्मू गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए एम्स विजयपुर पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन






एनएचएआई की लापरवाही पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का आरोप है कि राष्ट्रीय राजमार्ग के विस्तार का कार्य काफी समय से धीमी गति से चल रहा है। निर्माण एजेंसियों की ओर से कभी भी किसी भी लेन को सीमेंट ब्लॉकों और बैरिकेड्स लगाकर बंद कर दिया जाता है, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा, सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं और पर्याप्त चेतावनी संकेतक भी नहीं लगाए गए हैं।

स्थानीय रविंदर सिंह के अनुसार, आए दिन इस मार्ग पर दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन न तो प्रशासन और न ही एनएचएआई इस गंभीर समस्या का संज्ञान ले रहा है। उनका कहना है कि सड़क विस्तार कार्य की अव्यवस्था और सुस्त रफ्तार के कारण लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है। पूर्व सरपंच प्रदीप कुमार ने बताया कि एनएचएआई की कथित लापरवाही के चलते पिछले एक सप्ताह के दौरान इस क्षेत्र में लगभग चार सड़क हादसे हो चुके हैं। उन्होंने मांग की कि निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए तथा सुरक्षा उपायों को तत्काल प्रभाव से मजबूत किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed