{"_id":"6a31a5273c92c22998015dc7","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-398-1-pmd1001-695-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: स्नान घाट पर लगी ‘राम-राम’ नाम वाली टाइल्स हटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: स्नान घाट पर लगी ‘राम-राम’ नाम वाली टाइल्स हटाने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उच्च स्तरीय बैठक में भी उठा था मुद्दा, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शीघ्र कार्यवाही की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरमंडल। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनाए गए स्नान घाट पर ‘राम-राम’ नाम अंकित टाइल्स लगाई गई हैं। इसे हटाने और उनके स्थान पर नई टाइल्स लगाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। लोगों का कहना है कि भगवान राम का पवित्र नाम श्रद्धा और आस्था का प्रतीक है। इसलिए इसे ऐसे स्थान पर नहीं लगाया जाना चाहिए था, जहां श्रद्धालु स्नान करते हैं और निकट ही शौचालय भी स्थित हैं।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, स्नान घाट में ये टाइल्स कई वर्ष पहले लगाई गई थीं। तब से लेकर अनेक बार प्रशासन और संबंधित विभागों के समक्ष इन्हें बदलने की मांग उठाई जा चुकी है लेकिन इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों का कहना है कि इससे धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं और श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचती है।
बताया जा रहा है कि हाल ही में पुरमंडल में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक के दौरान भी यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया था। बैठक में मौजूद लोगों ने संबंधित अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए जल्द समाधान की मांग की थी। स्थानीय लोगों में हेमराज शर्मा, गोविंद राम शर्मा, राजेश कुमार, जोगिंदर शर्मा सहित अन्य नागरिकों ने प्रशासन से आग्रह किया कि श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए ‘राम-राम’ नाम अंकित टाइल्स को शीघ्र हटाकर उनके स्थान पर सामान्य टाइल्स लगाई जाएं।