सोपोर के लापता फुटबॉलर से परिवार की गुहार- खुदा के वास्ते वापस आ जाओ आमिर, तुम बिन हम जी न पाएंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर के मामा नाजिर अहमद ने रोते हुए कहा कि खुदा के वास्ते घर वापस आ जाओ, हमें इस तरह छोड़कर मत जाओ। हम सब तुम्हारे बिना जी नहीं पाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि वह किसी आतंकी के साथ है, तो मैं उन आतंकियों से कहना चाहता हूं कि मेरे आमिर को वापस भेज दो। हमारे अलावा दुनिया में उसका कोई नहीं है।
परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा कि अभी हम ये नहीं कह सकते कि उसने आतंकवाद का रास्ता चुन लिया है। मामले की जांच जारी है।
यह भी पढ़ेंः सोपोर हमलाः शव पर बैठ रो रहा था बच्चा, जवानों ने ऐसे बचाई मासूम की जान