फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amarnath Yatra: 15 दिन में 2 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन, तस्वीरों में देखें यात्रा का रोमांच

Sun, 16 Jul 2023 03:33 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 16 Jul 2023 03:33 PM IST
सार

Amarnath Yatra 2023 Photos : श्री अमरनाथ यात्रा जारी है। पहले पंद्रह दिनों में दो लाख ने  श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन कर लिए हैं।

विज्ञापन
Amarnath Yatra 2023 2 Lakh Devotees Visited Baba Amarnath In 15 Days, See Photos
Amarnath Yatra 2023 - फोटो : Agency

Amarnath Yatra 2023 Photos : एक जुलाई से शुरू हुई वार्षिक श्री अमरनाथ यात्रा जारी है। पहले पंद्रह दिनों में दो लाख ने  श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन कर लिए हैं। शनिवार को 21401 श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किये। अब तक कुल 2,08,415 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। शनिवार को दर्शन करने वालों में 15510 पुरुष, 5034 महिलाएं, 617 बच्चे, 238 साधू और 02 साध्वी शामिल हैं।

Amarnath Yatra 2023 2 Lakh Devotees Visited Baba Amarnath In 15 Days, See Photos
Amarnath Yatra 2023 - फोटो : Agency

पवित्र गुफा के करीब 53 वर्षीय उर्मिला बेन (आईडी-146214) पुत्री लक्ष्मी नारायण पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यात्रा की शुरुआत से अभी तक मरने वालों की संख्या 11 पहुंच गई है।

Amarnath Yatra 2023 2 Lakh Devotees Visited Baba Amarnath In 15 Days, See Photos
Amarnath Yatra 2023 - फोटो : Agency

रविवार को 6600 यात्रियों का जत्था जम्मू से घाटी के लिए रवाना

6,600 से अधिक अमरनाथ यात्रियों का एक और जत्था वार्षिक तीर्थयात्रा पर जाने के लिए बारिश और कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार तड़के जम्मू शहर से कश्मीर के लिए रवाना हुआ।
1 जुलाई को 62 दिवसीय यात्रा की शुरुआत के बाद से अब तक 2.10 लाख से अधिक श्रद्धालु दक्षिण कश्मीर हिमालय में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ के पवित्र गुफा मंदिर के दर्शन कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amarnath Yatra 2023 2 Lakh Devotees Visited Baba Amarnath In 15 Days, See Photos
Amarnath Yatra 2023 - फोटो : Agency

6,684 तीर्थयात्रियों वाला 14वां जत्था सुबह 3.30 बजे से 3.55 बजे के बीच 241 वाहनों के काफिले में भगवती नगर आधार शिविर जम्मू से घाटी के लिए रवाना हुआ। तीर्थयात्रियों का काफिला दो आधार शिविरों, अनंतनाग के पहलगाम और गांदरबल जिले के बालटाल के लिए रवाना हुआ। इस बीच घंटों तक हुई मध्यम बारिश ने जम्मू की कई सड़कों पर पानी भर गया। 30 जून से अब तक कुल 86,865 तीर्थयात्री जम्मू आधार शिविर से घाटी के लिए रवाना हो चुके हैं।

विज्ञापन
Amarnath Yatra 2023 2 Lakh Devotees Visited Baba Amarnath In 15 Days, See Photos
Amarnath Yatra 2023 - फोटो : Agency

देश विदेश से आ रहे हैं अमरनाथ यात्री

जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रा का अलग ही बोल बाला है, लोग पूरा पूरा साल इंतजार करते हैं इस यात्रा का। इस बार तो विदेशी मेहमान भी आ रहे है कि वो बाबा बर्फानी के दर्शन एक बार कर ले।वहीं पुरानी मंडी राम मंदिर में भारत के पडोसी देश नेपाल से साधु और साध्वी आएं हैं ताकि वो यहां आकर बाबा बर्फानी की एक झलक पा सकें। नेपाल के उनूली से 70 साधु संत आएं है जिनमें से 20 साध्वी हैं। यह सभी बालटाल से जाने की इच्छुक हैं। सभी 5 जुलाई को नेपाल से चले थे और उनका कहना है कि वो बहुत उत्साहित है कि बाबा ने उन्हें यहां पर आना का मौका दिया । रामप्रसाद विलास गुप्ता कहते हैं कि मुझे तो विश्वास ही नहीं हो रहा है कि मैं जम्मू कश्मीर की धरती पर हूं,यहां पर मुझे बाबा बर्फानी के दर्शन तो होंगे साथ साथ यहां मैं वैष्णो देवी के दर्शन भी कर के जाऊंगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed