{"_id":"64b977bdb567257a180e447c","slug":"amarnath-yatra-2023-three-lakh-people-have-visited-6523-devotees-sent-from-jammu-to-kashmir-2023-07-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Amarnath Yatra 2023: दर्शन करने वालों का आंकड़ा तीन लाख के पार, जम्मू से 6523 श्रद्धालु कश्मीर के लिए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amarnath Yatra 2023: दर्शन करने वालों का आंकड़ा तीन लाख के पार, जम्मू से 6523 श्रद्धालु कश्मीर के लिए रवाना
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 21 Jul 2023 02:03 AM IST
सार
जम्मू-कश्मीर के मौसम में लगातार बदलाव जारी है। बुधवार और वीरवार को लगातार बारिश के बावजूद अमरनाथ यात्रा जारी है। बाबा बर्फानी के दर्शन करने वालों की संख्या लगातार बढ़ते जा रही है।
विज्ञापन
1 of 6
अमनराथ गुफा के बाहर श्रद्धालुओं की लगी कतार
- फोटो : एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
देशभर से हजारों श्रद्धालु रोजाना बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। भोले के भक्तों के लिए मौसम भी अनुकूल बना हुआ है। पारंपरिक बालटाल और पहलगाम से यात्रा जारी है। बम-बम भोले और जय शिव शंकर के जयघोष के बीच वीरवार को 8574 श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दरबार में हाजिरी लगाई। इससे शुक्रवार को दर्शनार्थी यात्रियों का आंकड़ा तीन लाख के पार हो जाएगा।
2 of 6
अमरनाथ गुफा की तरफ जाते बाबा के भक्त
- फोटो : एजेंसी
आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से 262 छोटे बड़े वाहनों में 6523 श्रद्धालुओं का जत्था कश्मीर के लिए रवाना हुआ। इसमें बालटाल रूट के लिए 1750 पुरुष, 1020 महिलाएं, 1 बच्चे और 6 साधुओं के साथ 97 वाहनों में 2777 श्रद्धालु कश्मीर के लिए गए, जबकि पहलगाम रूट के लिए 2995 पुरुष, 665 महिलाएं, 2 बच्चे, 75 साधु और 9 साध्वी के साथ 3746 भक्तों का जत्था गया।
3 of 6
पवित्र अमरनाथ गुफा में पूजा करतीं सारा अली खान
- फोटो : ANI
चंद्रकोट में बीते कल पहलगाम रूट के लिए रोके गए जत्थे को भी आगे रवाना किया गया। प्रवेशद्वार लखनपुर से कश्मीर तक पूरा माहौल शिवमय बना हुआ है। यात्रियों का जगह जगह स्वागत करने के साथ उनके लिए उपयुक्त प्रबंध किए गए हैं। इस साल रिकार्ड यात्रा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
बालटाल से अमरनाथ गुफा की तरफ रवान होते श्रद्धालु
- फोटो : एजेंसी
अमरनाथ यात्रा के लिए आ रहे बड़ी संख्या में भक्तजन अमरनाथ से पहले वैष्णो देवी की यात्रा के लिए भी जा रहे हैं। यात्रा के चलते जम्मू के तीर्थस्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ी है। शहर के प्रमुख बावे वाली माता, पीरखो, श्री रणवीरेश्वर मंदिर और रघुनाथ मंदिर में भक्तों का जमावड़ा लगा हुआ है। तीर्थयात्रियों ने शहर के बाजारों में रौनक बढ़ी है
विज्ञापन
5 of 6
अमरनाथ यात्रा के दौरान सारा अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सारा अली ने पवित्र गुफा में पूजा अर्चना की
अभिनेत्री सारा अली खान ने दक्षिण कश्मीर हिमालय में अमरनाथ की पवित्र गुफा में पूजा अर्चना की। अभिनेता सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा ने बालटाल मार्ग से अमरनाथ यात्रा की। गत दिवस अभिनेत्री ने कश्मीर के गांदरबल जिले में बालटाल के रास्ते में सोनमर्ग रिसार्ट पर रुके और थजवास ग्लेशियर के आकर्षित दृश्यों का आनंद लिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।