{"_id":"5db7d6fb8ebc3e93b147df74","slug":"cctv-footage-of-sopore-grenade-attack-photos-and-videos-of-grenade-attack-kashmir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोपोर में हुए ग्रेनेड हमले में 20 लोग घायल, वीडियो और तस्वीरों में देखिए ये खौफनाक मंजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोपोर में हुए ग्रेनेड हमले में 20 लोग घायल, वीडियो और तस्वीरों में देखिए ये खौफनाक मंजर
Tue, 29 Oct 2019 01:53 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला श्रीनगर
Published by: Pranjal Dixit
Updated Tue, 29 Oct 2019 01:53 PM IST
विज्ञापन
सोपोर में हुए ग्रेनेड हमले में घायल लोग
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर घाटी के अनंतनाग और बारामूला जिले में सोमवार को आतंकियों ने ताबड़तोड़ वारदातें अंजाम दीं। बिजबिहाड़ा में रात को आतंकियों ने कटड़ा निवासी एक ट्रक चालक की हत्या कर दी, जबकि सोपोर में बस स्टैंड के नजदीक दो बार ग्रेनेड हमले किए। दोनों घटनाएं मंगलवार को होने वाले यूरोपीय यूनियन के सांसदों के कश्मीर दौरे से एक दिन पहले अंजाम दी गई हैं। माना जा रहा है कि आतंकी ईयू सांसदों के दौरे से तो बौखलाहट में हैं ही, वे 31 अक्तूबर को राज्य पुनर्गठन कानून के लागू होने से पहले लोगों में दहशत भी फैलाना चाहते हैं।
सोपोर में हुए ग्रेनेड हमले में घायल लोग
- फोटो : बासित जरगर
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा इलाके के कनीलवान इलाके में सोमवार रात आतंकियों ने इशारा कर दो ट्रकों को रोक लिया। ट्रक रुकने पर आतंकियों ने दोनों ट्रकों पर सवार छह लोगों को बाहर निकाल कर पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद एक चालक को गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक की शिनाख्त रियासी जिले के कटड़ा निवासी नारायण दत्त के रूप में की गई है। चालक के कुछ साथी मौके से जान बचाकर भाग निकले। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दो लोगों को उसने बचा लिया। बीते एक पखवाड़े के दौरान आतंकियों द्वारा ट्रक चालकों को निशना बनाए जाने की यह चौथी घटना है। पुलिस ने इलाके की नाकेबंदी कर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है।
आतंकियों ने किया ग्रेनेड अटैक
- फोटो : ANI
इससे पहले सोमवार को दोपहर बाद 4:15 बजे आतंकियों ने सोपोर बस स्टैंड के नजदीक भीड़भाड़ वाले इलाके में होटल प्लाजा में एक-एक कर दो ग्रेनेड फेंके, जिसमें 20 नागरिक घायल हो गए। छह घायलों को इलाज के लिए श्रीनगर भेजा गया है। एक घायल महिला की हालत नाजुक है। धमाके के वक्त यहां दुकानें खुली हुई थीं। तमाम लोग वहां लगे मेवे और सब्जी के ठेलों से खरीदारी कर रहे थे। धमाका होने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। चारों ओर खून बिखरा पड़ा था। लोग जमीन पर पड़े हुए कराह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : ANI
धमाका होते ही स्थानीय लोग मदद के लिए आगे आए और सुरक्षाबलों ने उनके सहयोग से घायलों को अस्पताल भेजा। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों में दो महिलाएं भी हैं। गंभीर रूप से घायल छह लोगों को बेहतर इलाज के लिए श्रीनगर रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों का इलाज उप जिला चिकित्सालय में सोपोर में चल रहा है।
विज्ञापन
एक पखवाड़े में चौथे ट्रक चालक की जान गई, 24 अक्तूबर को आतंकियों ने दो चालकों की थी हत्या
बीते एक पखवाड़े से कश्मीर घाटी में आतंकियों की सक्रियता अचानक बढ़ गई है। 24 अक्तूबर को आतंकियों ने शोपियां के चित्रगाम में सेब लेने गए तीन ट्रक ड्राइवरों पर हमला कर दिया था। इसमें दो की मौत हो गई थी। एक राजस्थान व दूसरा पंजाब का था। एक घायल ट्रक चालक को श्रीनगर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। 14 अक्तूबर को भी दो आतंकवादियों ने शोपियां में राजस्थान के पंजीकरण वाले ट्रक के चालक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। चालक की पहचान शरीफ खान के रूप में की गई थी। इस घटना के बाद शोपियां में ही आतंकियों ने पंजाब निवासी सेब कारोबारी चरणजीत सिंह की हत्या कर दी थी। इस हमले में संजीव नामक शख्स घायल हो गया था।
बीते एक पखवाड़े से कश्मीर घाटी में आतंकियों की सक्रियता अचानक बढ़ गई है। 24 अक्तूबर को आतंकियों ने शोपियां के चित्रगाम में सेब लेने गए तीन ट्रक ड्राइवरों पर हमला कर दिया था। इसमें दो की मौत हो गई थी। एक राजस्थान व दूसरा पंजाब का था। एक घायल ट्रक चालक को श्रीनगर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। 14 अक्तूबर को भी दो आतंकवादियों ने शोपियां में राजस्थान के पंजीकरण वाले ट्रक के चालक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। चालक की पहचान शरीफ खान के रूप में की गई थी। इस घटना के बाद शोपियां में ही आतंकियों ने पंजाब निवासी सेब कारोबारी चरणजीत सिंह की हत्या कर दी थी। इस हमले में संजीव नामक शख्स घायल हो गया था।