फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संक्रमण का संहारः इन दस लोगों ने कोरोना को हराया, श्रीनगर की दो बच्चियों ने भी वायरस को दी मात

Tue, 14 Apr 2020 12:18 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 14 Apr 2020 12:18 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, 10 people including two girls from Srinagar defeated Corona
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर

कश्मीर में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। इस बीच श्रीनगर की दो बच्चियों समेत 10 लोग कोरोना को मात देकर घर लौटे हैं। स्वस्थ होने वालों में उधमपुर के चार, जम्मू, राजोरी, बांदीपोरा व पुलवामा से से एक-एक हैं। उधमपुर में कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद जीएमसी जम्मू में उपचाराधीन चार लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो गए हैं। इनको सोमवार को छुट्टी मिल गई है। कोरोना संक्रमितों के ठीक होने पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है।

Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, 10 people including two girls from Srinagar defeated Corona
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर

कोरोना से जंग जीतने वाले उधमपुर के लोगों को एहतियात के तौर पर चौदह दिन के लिए सर्विलांस पर रखा जाएगा। जिले के विभिन्न हिस्सों से 28 मार्च और 29 मार्च को कोरोना संक्रमित मामले सामने आए थे। चार संक्रमितों में उपचार के दौरान एक मरीज सात अप्रैल को कोरोना टेस्ट में निगेटिव पाया गया था। फिर भी उसे जीएमसी में ही निगरानी में रखा गया था। इसके बाद दस अप्रैल को तीन और लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बाद सोमवार को इन चारों को जीएमसी से छुट्टी दे दी गई।

Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, 10 people including two girls from Srinagar defeated Corona
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर

उधर, श्रीनगर में कोरोना संक्रमित पाई गई पहली दो बहनों के ठीक होने पर सोमवार को श्रीनगर के जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल (जेएलएनएम) से डिस्चार्ज कर दिया गया। जेएलएनएम की नोडल अफसर डॉ. बिलकीस शाह ने बताया कि सात और साढ़े तीन साल की इन दोनों बहनों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें घर भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, 10 people including two girls from Srinagar defeated Corona
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर

उन्होंने बताया कि उनकी मां की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी बच्चों के साथ रह रही थी। दोनों बहनें श्रीनगर के नटीपोरा इलाके की रहने वाली हैं। उन्हें यह संक्रमण सऊदी अरब से लौटे उनके दादा से हुआ था। यह बुजुर्ग भी उसी फ्लाइट में था जिसमें श्रीनगर के खान्यार इलाके की 65 वर्षीय महिला सफर कर रही थी।

विज्ञापन
Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, 10 people including two girls from Srinagar defeated Corona
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर

यह महिला घाटी की पहली संक्रमित मरीज थी जो इलाज के बाद ठीक हो गई है। वहीं दोनों छोटी बच्चियों के घर लौटने पर सभी ने खुशी जताई। जम्मू-कश्मीर सरकार के प्रवक्ता ने परिवार को मुबारकबाद देने के साथ ही मेडिकल टीम का भी धन्यवाद किया। श्रीनगर के डीसी शाहिद इकबाल चौधरी ने कहा कि समय-समय पर की गई सैंपलिंग में निगेटिव आने पर उन्हें डिस्चार्ज किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed