{"_id":"5efed9888ebc3e42c83561ec","slug":"encounter-news-in-hindi-srinagar-encounter-terrorist-killed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Srinagar Encounter: गोली लगने के बाद भी आतंकी की ओर बढ़ता रहा जवान, फिर ऐसे लगाया ठिकाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar Encounter: गोली लगने के बाद भी आतंकी की ओर बढ़ता रहा जवान, फिर ऐसे लगाया ठिकाने
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 03 Jul 2020 12:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शहीद जवान को श्रद्धांजलि देते सुरक्षाबल
- फोटो : बासित जरगर
Link Copied
श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र मलबाग में हुई मुठभेड़ में आतंकी जाहिद मारा गया है। सीआरपीएफ का एक जवान भी शहीद हुआ है, जबकि एक घायल है। शहीद जवान को आज श्रीनगर में श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान आईजी कश्मीर विजय कुमार ने कहा कि हमें गुरुवार को इनपुट मिला था। इसके बाद सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों ने इलाके की घेराबंदी की। इसी दौरान आतंकियों ने जवानों पर फयरिंग करनी शुरू करनी दी। जिसमें सीआरपीएफ का जवान घायल हुआ लेकिन गोली लगने के बावजूद भी वो आगे बढ़ा और आतंकी को मार गिराया। मारा गया आतंकी जाहिद आईएसजेके का अनंतनाग जिले का कमांडर था। उसके अन्य दो साथी भी हाल ही में मार गिराए गए हैं। यह सुरक्षाबलों के लिए बड़ी उपलब्धि है।
Trending Videos
2 of 5
शहीद जवान को श्रद्धांजलि देते सुरक्षाबल
- फोटो : बासित जरगर
बीते 42 दिनों में श्रीनगर में हुई ये तीसरी मुठभेड़ है। इससे पहले 19 मई को नवाकदल में दो आतंकी और 21 जून को जोनीमार में मुठभेड़ हुई थी जिसमें तीन आतंकी मारे गए थे। श्रीनगर में हुई मुठभेड़ में ही हिजबुल मुजाहिदीन का ऑपरेशनल कमांडर एवं तहरीक ए हुर्रियत के अध्यक्ष मोहम्मद अशरफ सेहरई का बेटा जुनैद समेत दो आतंकी मारे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
शहीद जवान को श्रद्धांजलि देते सुरक्षाबल
- फोटो : बासित जरगर
बता दें कि श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र मलबाग में एक स्कूल में छिपे आतंकियों से गुरुवार देर रात हुई मुठभेड़ में एक आतंकी मार गिराया गया है। सीआरपीएफ का एक जवान भी शहीद हुआ है, जबकि एक घायल है। आईजी कश्मीर विजय कुमार ने एक आतंकी के मारे जाने की पुष्टि की है।
शहीद जवान को श्रद्धांजलि देते सुरक्षाबल
- फोटो : बासित जरगर
आतंकियों के हार्वर्ड स्कूल में छिपे होने की सूचना पर सुरक्षाबलों ने स्कूल की घेराबंदी की। इस बीच घेरा सख्त होता देख छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। इस दौरान एक आतंकी को मार गिराने में सफलता मिली है। दो अन्य आतंकियों के घिरे होने की आशंका है।
विज्ञापन
5 of 5
शहीद जवान को श्रद्धांजलि देते सुरक्षाबल
- फोटो : बासित जरगर
मुठभेड़ में घायल हुए दो जवानों को बादामीबाग स्थित सैन्य अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इनमें से गंभीर रूप से घायल एक जवान ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। दूसरे जवान का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।