फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्फीली हवाओं की चपेट में कश्मीर, द्रास में न्यूनतम तापमान माइनस 30 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Sat, 25 Jan 2020 03:22 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 25 Jan 2020 03:22 PM IST
विज्ञापन
Heavy cold in Kashmir, minimum temperature in Dras reached minus 30 degrees Celsius
बर्फबारी के बाद घाटी की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कश्मीर शीतलहर की चपेट में है। बर्फीली हवाओं से जनजीवन प्रभावित है। यहां दिन के साथ रात के तापमान में गिरावट आई है। कश्मीर के अधिकतर जलस्थलों पर बर्फ की परत जमी हुई है। न्यूनतम तापमान माइनस 30 डिग्री सेल्सियस के साथ द्रास सबसे ठंडा इलाका रहा। श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग और मुगल रोड को खोलने में सफलता नहीं मिल पाई है। जम्मू-कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ रहा। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आज यानी कि शनिवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके साथ 27 से 29 जनवरी को भी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।


 

Heavy cold in Kashmir, minimum temperature in Dras reached minus 30 degrees Celsius
बर्फबारी के बाद घाटी की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कश्मीर के अधिकतर जिलों में रात्रि के तापमान में सामान्य से 5-7 डिग्री तक गिरावट आई है। सर्द हवाओं से दुश्वारियां बढ़ी हैं। लेह, पहलगाम और गुलमर्ग में शरीर को जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। लेह में दिन का तापमान भी शून्य (0.0) डिग्री सेल्सियस चल रहा है।


 
Heavy cold in Kashmir, minimum temperature in Dras reached minus 30 degrees Celsius
कश्मीर में भयंकर ठंड - फोटो : अमर उजाला

जम्मू संभाग में मौसम खिला रहा। जम्मू में पिछले कई दिन से मौसम साफ रहने के कारण दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा चढ़कर 19.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। लेकिन रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री गिरकर 4.1 डिग्री सेल्सियस रहा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Heavy cold in Kashmir, minimum temperature in Dras reached minus 30 degrees Celsius
कश्मीर में भयंकर ठंड - फोटो : अमर उजाला

मौसम खुलने से बाजारों में चहल पहल बढ़ी है। संभाग में न्यूनतम तापमान माइनस 3.2 डिग्री के साथ भद्रवाह सबसे ठंडा रहा। बटोत में न्यूनतम तापमान 0.2, बनिहाल में 2.4 और कटड़ा में 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा। आगामी दिनों में मौसम खराब होने की सूरत में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मार पड़ सकती है।

 

विज्ञापन
Heavy cold in Kashmir, minimum temperature in Dras reached minus 30 degrees Celsius
कश्मीर में भयंकर ठंड - फोटो : बासित जरगर
स्थान    न्यूनतम तापमान
लेह      माइनस   20.1
पहलगाम  माइनस   13.4
गुलमर्ग    माइनस   11.0
श्रीनगर    माइनस   6.1




 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed