{"_id":"5e25b7ec8ebc3e8d427f6141","slug":"heavy-rain-and-snowfall-warning-in-next-24-hours-in-jammu-and-kashmir-temperature-fall-in-kashmir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटे में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी, घाटी के तापमान में भारी गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटे में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी, घाटी के तापमान में भारी गिरावट
Mon, 20 Jan 2020 07:53 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Mon, 20 Jan 2020 07:53 PM IST
विज्ञापन
बर्फबारी की तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में मौसम ने फिर करवट ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में सोमवार को बादल छाए रहे। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने मंगलवार को जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के कई इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। मौसम का ऐसा मिजाज बुधवार को भी रह सकता है।
बर्फबारी की तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला
कश्मीर के अधिकतर जिलों में रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से कई डिग्री नीचे चला गया है। बर्फीली हवाओं से जनजीवन प्रभावित है। मौसम खराब होने की सूरत में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मार पड़ सकती है। हाईवे पर अभी भी यातायात दो तरफा बहाल नहीं हो पाया है। बर्फबारी से हर बार बिजली ढांचा प्रभावित होता रहा है। जोजीला पास पर हुई बर्फबारी के बाद श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पहले से ही बंद चल रहा है। जिला राजोरी और पुंछ को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाला मुगल रोड पर भी यातायात बहाल नहीं हो पाया है।
बर्फबारी के बाद घाटी की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
कश्मीर में सोमवार को धूप खिली रही। लेकिन रात के तापमान में गिरावट जारी है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर के सभी हिस्सों में दिन का अधिकतम तापमान 4-7 डिग्री के बीच चल रहा है। शीत लहर जारी है। पर्वतीय क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पिछले कई दिन से लेह में दिन का तापमान शून्य (0.0) डिग्री सेल्सियस चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्फबारी के बाद घाटी की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू में सोमवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ हल्के बादल छा गए। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस चढ़कर 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग में न्यूनतम तापमान माइनस 1.6 डिग्री के साथ भद्रवाह सबसे ठंडा रहा। बनिहाल में न्यूनतम तापमान माइनस 0.8, बटोत में माइनस 0.5 और कटड़ा में 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां दिन का तापमान भी सामान्य से 2.3 डिग्री गिरकर 14.9 डिग्री सेल्सियस चल रहा है।
विज्ञापन
बर्फबारी के बाद घाटी की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
स्थान न्यूनतम तापमान
लेह माइनस 17.6
गुलमर्ग माइनस 12.8
पहलगाम माइनस 9.0
कुपवाड़ा माइनस 5.8
श्रीनगर माइनस 3.4
लेह माइनस 17.6
गुलमर्ग माइनस 12.8
पहलगाम माइनस 9.0
कुपवाड़ा माइनस 5.8
श्रीनगर माइनस 3.4