फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कश्मीर में प्रीपेड मोबाइल सेवा बहाल होने से लोगों में गजब का उत्साह, देखें तस्वीरें

Sun, 19 Jan 2020 03:04 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 19 Jan 2020 03:04 PM IST
विज्ञापन
internet service in kashmir, Prepaid mobile service restored in Kashmir
पांच महीने बाद कश्मीर में प्रीपेड मोबाइल बहाल - फोटो : बासित जरगर

अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पिछले पांच महीने से कश्मीर में बंद प्रीपेड मोबाइल सेवा बहाल कर दी गई है। इस पर एसएमएस की सुविधा भी मिलेगी। जम्मू संभाग में पहले से ही यह सुविधा मिल रही थी। इसके साथ ही अब पूरे प्रदेश में प्रीपेड मोबाइल सेवा बहाल हो गई है।

internet service in kashmir, Prepaid mobile service restored in Kashmir
पांच महीने बाद कश्मीर में प्रीपेड मोबाइल बहाल - फोटो : बासित जरगर

जम्मू संभाग के पांच और जिलों राजोरी, पुंछ, किश्तवाड़, डोडा व रामबन और कश्मीर संभाग के दो जिलों कुपवाड़ा व बांदीपोरा में 2जी मोबाइल इंटरनेट सुविधा शनिवार को बहाल की गई। पहले पांच जिलों जम्मू, सांबा, कठुआ, रियासी व उधमपुर में यह सुविधा शुरू की गई थी। इसके साथ ही जम्मू संभाग के सभी 10 जिलों तथा कश्मीर संभाग के दो में 2जी मोबाइल इंटरनेट सेवा शुरू कर दी गई है।

internet service in kashmir, Prepaid mobile service restored in Kashmir
पांच महीने बाद कश्मीर में प्रीपेड मोबाइल बहाल - फोटो : बासित जरगर

घाटी के अन्य आठ जिलों में इंटरनेट सुविधा सुरक्षा कारणों से शुरू नहीं की गई है। मोबाइल इंटरनेट का लाभ केवल पोस्टपेड मोबाइल उपभोक्ता ही उठा सकेंगे। सरकार के प्रवक्ता रोहित कंसल ने बताया कि 153 वेबसाइट की सूची (व्हाइट लिस्ट) जारी की गई है, जिनका उपभोक्ता लाभ उठा सकेंगे। सभी मोबाइल कंपनियों को जरूरी हिदायत दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
internet service in kashmir, Prepaid mobile service restored in Kashmir
पांच महीने बाद कश्मीर में प्रीपेड मोबाइल बहाल - फोटो : बासित जरगर

व्हाइट सूची में बैंकिंग, शिक्षा, मनोरंजन की वेबसाइट
व्हाइट वेबसाइटों में बैंकिंग, शिक्षा, मनोरंजन, पर्यटन आदि क्षेत्रों को शामिल किया गया है। इनकी जानकारी टेलीकाम कंपनियों को दी गई है। सर्वोच्च न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद हाल ही में प्रदेश प्रशासन ने जम्मू संभाग के पांच जिलों में मोबाइल इंटरनेट पर 2जी सेवा बहाल की थी।

विज्ञापन
internet service in kashmir, Prepaid mobile service restored in Kashmir
पांच महीने बाद कश्मीर में प्रीपेड मोबाइल बहाल - फोटो : बासित जरगर

कश्मीर में गत 14 अक्तूबर को पोस्टपेड सेवा बहाल की गई थी लेकिन सुरक्षा कारणों से प्रीपेड सेवा को बंद रखा गया था। सुरक्षा कारणों से कश्मीर के आठ जिलों में श्रीनगर, बड़गाम, गांदरबल, बारामूला, अनंतनाग, कुलगाम, शोपियां और पुलवामा में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद रहेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed