फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्वाला मां के जयकारों से गूंजी वादियां, अंगारों पर निकले पुजारी, माता के भक्त जरूर पढ़ें यह इतिहास

Wed, 21 Aug 2019 02:12 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 21 Aug 2019 02:12 PM IST
विज्ञापन
Jwala mata mandir jammu, know about Jwala mata mandir, jammu kashmir latest news
ज्वाला मां के जयकारों से गूंजी वादियां - फोटो : अमर उजाला

बनी के दूरदराज ढ़ग्गर इलाके में मंगलवार तड़के पूरा इलाका मां ज्वाला के जयघोष से गूंज उठा। पारंपरिक ढोल और बांसुरी की धुन पर श्रद्धालु रातभर झूमते हुए मां का आह्वान करते रहे। दूरदराज के पहाड़ों पर मशाल ऐसे जल रही थीं मानो किसी ने एक बड़ी ज्योति प्रज्ज्वलित की हो। मां ज्वाला के तीनों मंदिरों की परिक्रमा और फिर एक साथ मशाल को जलाकर उठे अंगार के बीच से गुजरे मंदिर के 95 वर्षीय पुजारी भगत राम ने लोगों को अचंभित कर दिया। इसी के साथ बनी के ढ़ग्गर में ज्वाला मां की वार्षिक यात्रा संपन्न हो गई। क्षेत्र की सुख स्मृद्धि और मां ज्वाला की कृपा क्षेत्र के लोगों पर बनी रहे इसी की कामना लिए सैकड़ों भक्त यात्रा में शामिल हुए।

Jwala mata mandir jammu, know about Jwala mata mandir, jammu kashmir latest news
ज्वाला मां के जयकारों से गूंजी वादियां - फोटो : अमर उजाला

स्थानीय लोगों की माने तो ढ़ग्गर के ज्वाला मां मंदिर की मान्यता हिमाचल के ज्वालाजी धाम से जुड़ी है। यहीं से लाकर मां की मूर्ती ढ़ग्गर में स्थापित की गई थी। लोगों ने बताया सदियों से गांव में ज्वाला मां की पूजा होती है और क्षेत्र के लोग हर साल यात्रा निकालते हैं। इसमें रात के समय लोग घरों से मशाल लेकर मां का जयघोष करते हुए मंदिर प्रांगण में एकत्र होते हैं। सभी मंदिरों की परिक्रमा के उपरांत भक्तों की मशाल एक जगह पर दहन की जाती है, जिससे निकलते अंगारों से पुजारी पैदल सकुशल बाहर निकलते हैं। 

Jwala mata mandir jammu, know about Jwala mata mandir, jammu kashmir latest news
ज्वाला मां के जयकारों से गूंजी वादियां - फोटो : अमर उजाला

मां ज्वाला की वार्षिक यात्रा के समापन पर मंगलवार को ढ़ग्गर में सांस्कृतिक मेले का भी आयोजन हुआ। मां ज्वाला मंदिर कमेटी की ओर से आयोजित इस समारोह में हिमाचल से आए कलाकार काकू ठाकुर और साथियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से आए हुए लोगों का मनोरंजन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jwala mata mandir jammu, know about Jwala mata mandir, jammu kashmir latest news
ज्वाला मां के जयकारों से गूंजी वादियां - फोटो : अमर उजाला

आयोजन कमेटी के सदस्यों ने बताया कि समापन समारोह के दौरान बनी विधानसभा क्षेत्र के गणमान्य लोगों को सम्मानित भी किया गया, जिनमें विभिन्न पंचायतों के सरपंच और सेवानिवृत्त तहसीलदार ग्यासूदीन भी शामिल रहे। वहीं, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाओं के कई विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
Jwala mata mandir jammu, know about Jwala mata mandir, jammu kashmir latest news
ज्वाला मां के जयकारों से गूंजी वादियां - फोटो : अमर उजाला

सुबह दस से तीन बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम का दौर जारी रहा। इसके उपरांत पारंपरिक कुड नृत्य में क्षेत्र के लोगों के साथ आए हुए मेहमान भी झूमने को मजबूर हो गए। समारोह के दौरान डॉ. रामेश्वर की ओर से निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया, जिसमें चार सौ मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed