{"_id":"5d5d76b78ebc3e6c6d6a5903","slug":"kashmir-latest-photos-of-dal-lake-after-article-370-revoked-latest-visuals-of-jammu-kashmir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: पहले नहीं देखा होगा डल झील में ऐसा नजारा, तस्वीरों में देखें तेजी से बदल रहा घाटी का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर: पहले नहीं देखा होगा डल झील में ऐसा नजारा, तस्वीरों में देखें तेजी से बदल रहा घाटी का माहौल
Thu, 22 Aug 2019 02:08 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Thu, 22 Aug 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
डल झील
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर कि डल झील के बारे में क्या कहने जो कि विश्वविख्यात है। क्या आपको पता है कि डल झील के अंदर एक तैरती हुई सब्जी मंड़ी भी है जो कि काफी प्रसिद्ध है। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि यहां डल झील कि इस सब्जी मंडी में सब्जियों को खरीदने के लिए लोग नाव की सहायता से डल झील पर लगी सब्जी मंडी में आते हैं। बता दे कि डल झील कि यह सब्जी मंडी श्रीनगर की थोक सब्जी मंडी है जो की सुबह-सुबह खुल जाती है व लगभग दो से तीन घंटे तक चलती है इस दौरान डल झील की सब्जी मंडी में काफी चहलकदमी रहती है। घाटी में अनुच्छेद 370 हटने के बाद से लगी रोक में अब ढील देने के बाद से श्रीनगर में स्थिति सामान्य होती दिख रही है।
डल झील
- फोटो : बासित जरगर
कश्मीर में प्राइमरी स्कूलों के बाद बुधवार से मिडिल स्कूल भी खोल दिए गए। हालांकि, छात्रों की उपस्थिति कम रही। सरकार का दावा है कि शिक्षकों की 60-80 प्रतिशत तथा सरकारी दफ्तरों में 90 प्रतिशत उपस्थिति रही। दो दिनों की तुलना में बुधवार को छात्रों की उपस्थिति में भी सुधार हुआ है। सरकार ने कहा है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। कश्मीर में किसी प्रकार की घटना नहीं हुई है। सरकार प्राइमरी व मिडिल स्कूल के बाद अब कालेजों को भी खोलने की तैयारी में है।
डल झील
- फोटो : बासित जरगर
सूचना निदेशक डॉ. सईद सहरिश असगर, डीआईजी मध्य कश्मीर बीके बिर्दी व स्कूल शिक्षा निदेशक मोहम्मद युनूस मलिक ने पत्रकारों को बताया कि जिन इलाकों में प्राइमरी स्कूल खोले गए थे उन्हीं क्षेत्रों में मिडिल स्कूल भी बुधवार से खोले गए। निजी स्कूलों में भी प्राइमरी कक्षाएं शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
डल झील
- फोटो : बासित जरगर
डीसी कार्यालय में 80-90 तथा अन्य सरकारी कार्यालयों में 70-90 फीसदी उपस्थिति रही। अस्पताल, बैंक तथा अन्य कार्यालयों में भी कामकाज सुचारु चल रहा है। हार्टिकल्चर से जुड़े उत्पादों के ट्रांसपोर्ट की लगातार समीक्षा की जा रही है ताकि उन्हें बाजार तक पहुंचाया जा सके। प्रशासन ने बुधवार को दिन के समय प्रतिबंधों में ढिलाई जारी रखी। 17वें दिन भी मोबाइल सेवा और इंटरनेट अभी बंद है।
विज्ञापन
डल झील
- फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर के डाउनटाउन के कुछ हिस्सों में प्रतिबंध जारी है। लैंडलाइन बहाली का काम भी चल रहा है। ज्ञात हो कि सरकार ने मंगलवार को श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक क्षेत्र से बैरिकेडिंग हटा दी थी। 197 पुलिस स्टेशन क्षेत्रों में से 136 में दिन के प्रतिबंध हटा दिए गए हैं। अब तक 73 हजार लैंडलाइन बहाल कर दिया गया है।