{"_id":"5d85c7488ebc3e01802ea1ec","slug":"kashmir-latest-photos-of-restriction-after-article-370-revoked-latest-photos-of-jammu-kashmir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनुच्छेद 370 हटने के 47वें दिन घाटी के कुछ ऐसे हैं हालात, तस्वीरों में देखिए हाल-ए-कश्मीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुच्छेद 370 हटने के 47वें दिन घाटी के कुछ ऐसे हैं हालात, तस्वीरों में देखिए हाल-ए-कश्मीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sat, 21 Sep 2019 12:16 PM IST
विज्ञापन
हाल-ए-कश्मीर
- फोटो : अमर उजाला
कश्मीर में जुमे की नमाज के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियातन शुक्रवार को कई इलाकों में फिर से पाबंदियां लगाई गईं। संवेदनशील इलाकों में सड़कों पर कंटीले तार लगाए गए। इसके साथ ही सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति का सामना किया जा सके।
Trending Videos
हाल-ए-कश्मीर
- फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए घाटी के कुछ इलाकों में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत प्रतिबंध लगाए गए हैं। श्रीनगर के सौरा पुलिस थाने के अंचार इलाके, नौहट्टा व आस-पास के इलाकों में प्रतिबंध लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
हाल-ए-कश्मीर
- फोटो : अमर उजाला
कुपवाड़ा और हंदवाड़ा पुलिस थानों और गांदरबल, अनंतनाग और बिजबिहाड़ा में भी पाबंदियां हैं। घाटी के शेष संवेदनशील इलाकों में बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। ऐसी आशंका थी कि कुछ निहित स्वार्थी गड़बड़ी फैलाने के लिए जुमे की नमाज के लिए एकत्र होने वाली भीड़ का फायदा उठा सकते हैं।
हाल-ए-कश्मीर
- फोटो : अमर उजाला
इसके मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियातन प्रतिबंध लगाए गए हैं। हालांकि, कहीं से भी गड़बड़ी की सूचना नहीं है। नौहट्टा में जामिया मस्जिद या हजरतबल में दरगाह शरीफ समेत घाटी में किसी भी बड़ी मस्जिद में नमाज अदा करने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
हाल-ए-कश्मीर
- फोटो : अमर उजाला
धमकियों के बाद भी सड़कों पर निकले वाहन
आतंकियों की धमकी के बाद भी भारी संख्या में निजी वाहन सड़कों पर चलते दिखे। दुकानें सुबह-शाम खुलीं। पटरी तथा रेहड़ी वाले भी काफी संख्या में दिखे। लाल चौक वाले इलाके में माहौल सामान्य रहा। सार्वजनिक वाहन कम संख्या में चले। राज्य का विशेष दर्जा समाप्त किए जाने के बाद माहौल में सुधार आने पर धीरे-धीरे घाटी के कई हिस्सों से चरणबद्ध तरीके से प्रतिबंध हटाए गए थे। पूरी घाटी में लैंडलाइन टेलीफोन सेवा बहाल कर दी गई है। कुपवाड़ा व हंदवाड़ा को छोड़कर शेष सभी स्थानों पर मोबाइल सेवा बंद है। इंटरनेट सेवा भी अभी बहाल नहीं हो पाई है। स्कूलों में उपस्थिति कम है। माता-पिता बच्चों को स्कूल भेजने से फिलहाल सुरक्षा कारणों से डर रहे हैं।

कमेंट
कमेंट X