{"_id":"5ee1ced38ebc3e42dd7a2342","slug":"kashmiri-pandit-ajay-bhartis-daughter-said-i-will-avenge-father-s-death","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ajay Pandita की बेटी ने आतंकियों को ललकारा, कहा- पापा का शेर अभी जिंदा है, हिम्मत है तो सामने आओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajay Pandita की बेटी ने आतंकियों को ललकारा, कहा- पापा का शेर अभी जिंदा है, हिम्मत है तो सामने आओ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सरपंच अजय पंडिता की हत्या के बाद से उनके परिवार में मातम का माहौल है। घर के सभी सदस्य पूरी तरह से टूट चुके हैं। वहीं अजय भारती की बेटी शीन ने कहा कि आतंकियों तुमने मेरे पिता को मारा है पर शायद तुम्हें पता नहीं कि उनका शेर अभी जिंदा है। शीन ने कहा कि मैं अजय भारती की बेटी हूं, कभी हारूंगी नहीं। पिता की हत्या से दुखी अजय पंडिता की बेटी ने कहा कि मैं अपनी पिता की मौत का बदला जरूर लूंगी। इसके बाद शीन ने बिलखते हुए कहा कि मेरे पिता मुझे शेर बुलाते थे। आतंकियों को मैं बता दूं कि मैं शेर ही हूं। उन्होंने आतंकियों को ललकारते हुए कहा कि हिम्मत है तो सामने आओ...तुमको छोड़ूंगी नहीं।
2 of 5
बिलखती बेटियां व परिजन
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा कि पापा की मृत्यु के बाद से मेरा परिवार टूट चुका है। लेकिन मुझे अपने पिता पर गर्व है। मेरे पिता दिल के बहुत साफ इंसान थे। किसी भी धर्म का व्यक्ति हो, वो सबके साथ खड़े रहते थे। वो अक्सर मुझसे कहते थे कि मैं उनका ही रूप ही हूं। उन्होंने कहा कि मैं अपने कर्तव्य से अपनी पिता की आत्मा को श्रद्धांजलि दूंगी।
3 of 5
अजय पंडिता की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद घाटी में कश्मीरी पंडितों के लौटने और उनके पुनर्वास के प्रयास रोकने के लिए आतंकी तंजीमों ने षडयंत्र रचा है। शासन-प्रशासन की कोशिशों को झटका देने और लोगों में खौफ पैदा करने की साजिश के तहत ही कश्मीरी पंडित सरपंच अजय पंडिता की आतंकियों ने सोमवार को हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अजय पंडिता की हत्या के बाद घाटी में चस्पा किए गए धमकी भरे पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला
कुलगाम जिले के नादिमर्ग में 2003 के नरसंहार के 17 साल बाद घाटी में कश्मीरी पंडित की हत्या को अंजाम देकर आतंकियों ने इस षडयंत्र को पुख्ता कर दिया है। दरअसल, उत्तरी कश्मीर में सेना की ओर से जमीन खरीदने की पेशकश के बाद आतंकी तंजीमें बुरी तरह बौखला गई हैं। इसी सिलसिले में आतंकियों ने धमकी भरे पोस्टर चस्पा कर किसी भी बाहरी व्यक्ति को घाटी में नहीं बसने देने और जमीन न बेचने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
5 of 5
मृतक के परिजन व अन्य लोग
- फोटो : अमर उजाला
उधर, अजय पंडिता की हत्या से कश्मीर घाटी में रह रहे 600 से ज्यादा परिवारों में भी खौफ है। इनमें से ज्यादातर वे परिवार हैं जो पहले से वहीं रह रहे हैं। वहीं घाटी में कार्यरत कश्मीरी पंडित समुदाय के करीब तीन हजार युवा भी हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।