फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यह है मंदिरों का शहर...इन दिनों कान्हा के रंग में सराबोर है हर शख्स, देखिए तस्वीरें

Thu, 22 Aug 2019 11:32 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 22 Aug 2019 11:32 AM IST
विज्ञापन
krishna janmashtami 2019, janmashtami celebration jammu, krishna janmashtami images, krishna images
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को तैयारियां - फोटो : अमर उजाला

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शहर में तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। मंदिरों का शहर कहे जाने वाला जम्मू शहर इन दिनों कान्हा के रंग में रंगा है। मंदिरों से लेकर बाजारों में रौनक आने लगी है। बाजार में श्रीकृष्ण की सुंदर मूर्तियां, झूले और वस्त्र विभिन्न साइज और रंग में आसानी से उपलब्ध हैं, जिनकी खरीदारी भी हो रही है। 24 अगस्त को देशभर की तरह राज्य में धूमधाम से श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा।

krishna janmashtami 2019, janmashtami celebration jammu, krishna janmashtami images, krishna images
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को तैयारियां - फोटो : अमर उजाला

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर इन दिनों बाजार में उत्साह का माहौल है। पहले 15 अगस्त और रक्षाबंधन के बाद अब कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व से व्यवसायियों के चेहरे पर भी रौनक लौट आई है। बाजार में जमकर हो रही खरीदारी इस बात को बयां कर रही है। बाजार में लोग श्रीकृष्ण की मूर्तियों से लेकर रंग बिरंगे वस्त्र और झूले खरीद रहे हैं। मंदिरों के आसपास सजे बाजार लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। शहर में जन्माष्टमी को लेकर उत्साह का माहौल है। बाजारों में एक सौ से लेकर पांच हजार के बीच श्री कृष्ण मूर्ति, आभूषण, वस्त्र और झूले मिल रहे हैं। जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण की प्रतिमा को झूले पर बिठाकर झुलाने की परंपरा है। शहर के मंदिरों को फूल और रंग बिरंगी रोशनी से सजाया जा रहा है।


 

krishna janmashtami 2019, janmashtami celebration jammu, krishna janmashtami images, krishna images
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को तैयारियां - फोटो : अमर उजाला

मुट्ठी स्थित इस्कॉन मंदिर, रघुनाथ मंदिर, श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में तैयारियां जोरों पर है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर 23 अगस्त को शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसमें विभिन्न धार्मिक संगठन और मंदिर कमेटियों की झांकियां शामिल होंगी। इसमें प्रभु श्रीकृष्ण की जीवनी पर आधारित झांकियां शामिल होंगी। शहर के आसपास के इलाकों में भी शोभा यात्राएं निकाली जाएंगी। इस दौरान चारों ओर कान्हा के जयघोष की गूंज रहेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
krishna janmashtami 2019, janmashtami celebration jammu, krishna janmashtami images, krishna images
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को तैयारियां - फोटो : अमर उजाला

मुख्य झांकी गीता भवन जम्मू से शुरू होकर रघुनाथ मंदिर पहुंचेगी, यहां विशेष पूजा अर्चना के बाद शोभा यात्रा वीर मार्ग, शहीदी चौक, कनक मंडी, जैन बाजार, चौक चबूतरा, पुरानी मंडी, राज तिलक रोड से होती हुई रघुनाथ मंदिर में संपन्न होगी।

 

विज्ञापन
krishna janmashtami 2019, janmashtami celebration jammu, krishna janmashtami images, krishna images
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को तैयारियां

24 अगस्त श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर से रथ यात्रा निकाली जाएगी। इसमें भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमाएं शामिल रहेंगी। श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष गुलचैन सिंह चाढ़क ने कहा कि जन्माष्टमी पर 10 बजे पूजा अर्चना होगी। इसके बाद 11 बजे रथ यात्रा निकाली जाएगी, जो विभिन्न स्थानों से होकर मंदिर परिसर में पहुंचेगी। इसके बाद पूरी रात धार्मिक कार्यक्रम होंगे।


जम्मू-कश्मीर की अन्य महत्वपूर्ण खबरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लाइक बटन को क्लिक करें--
Related image

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed