{"_id":"65168c75b99e8e07eb0e656a","slug":"ladakh-host-fashion-show-at-umling-la-world-highest-motorable-road-2023-09-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लद्दाख: दुनिया के सबसे ऊंचे मोटरेबल रोड उमलिंग ला पर फैशन शो, 16 देशों की सुंदरियों ने बिखेरा जलवा, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लद्दाख: दुनिया के सबसे ऊंचे मोटरेबल रोड उमलिंग ला पर फैशन शो, 16 देशों की सुंदरियों ने बिखेरा जलवा, तस्वीरें
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 29 Sep 2023 02:07 PM IST
सार
दुनिया के सबसे ऊंचे मोटरेबल रोड उमलिंग ला पर इंटरनेशनल फैशन रनवे 2023 का आयोजन किया गया। 19,024 फीट की ऊंचाई पर आयोजित रैंप पर 16 देशों की सुंदरियों ने कैटवॉक कर जलवा बिखेरा।
लद्दाख स्थित दुनिया के सबसे ऊंचे मोटरेबल रोड उमलिंग ला पर इंटरनेशनल फैशन रनवे 2023 का आयोजन किया गया। 19,024 फीट की ऊंचाई पर आयोजित रैंप पर 16 देशों की सुंदरियों ने कैटवॉक कर जलवा बिखेरा। कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
Trending Videos
2 of 5
Ladakh
- फोटो : संवाद
लद्दाख की पारंपरिक पोशाक और पश्मीना इस फैशन रनवे का एक प्रमुख आकर्षण रहीं। साथ ही मॉडलों द्वारा पहने गए रेशम के बने मौजों ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
उमलिंग ला में हुआ फैशन रनवे
- फोटो : संवाद
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम
लद्दाख आर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट एलायंस ने एलएएचडीसी लेह और बीआरओ के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन किया। 19024 फीट की ऊंचाई पर आयोजित हुए इस फैशन शो ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। यह कार्यक्रम 30 मिनट से अधिक समय में पूरा हुआ।
4 of 5
लद्दाख इंटरनेशनल फैशन रनवे 2023
- फोटो : संवाद
बुद्ध प्रतिमा की आधारशिला भी रखी गई
कार्यक्रम के समापन के बाद उमलिंग ला में बुद्ध प्रतिमा स्थापित करने की आधारशिला रखी गई। कार्यकारी पार्षद आरडीडी, एलएएचडीसी लेह ताशी नामग्याल याकजी ने कहा कि यह बुद्ध प्रतिमा सीमा पर विश्व शांति का उदाहरण स्थापित करेगी। याकजी ने यह भी कहा कि इस तरह के आयोजन मुख्य रूप से सीमा पर्यटन को मजबूत करने और चांगथांग घाटी के जनजातीय लोगों के लिए रिवर्स माइग्रेशन के लिए प्रोत्साहित करेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
लद्दाख में आयोजित इंटरनेशनल फैशन रनवे
- फोटो : संवाद
गृह मंत्रालय के आदेश के बाद अब विदेशी पर्यटकों को चीन की सीमा से लगे पूर्वी लद्दाख में जाने और रात बिताने की अनुमति दी गई है। उन्होंने क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास में बीआरओ के प्रयासों की अत्यधिक सराहना की। ताशी नामग्याल याकजी ने इतनी ऊंचाई पर अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए पूरी टीम को बधाई दी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।