{"_id":"5d5c0e2f8ebc3e89b33fbc7b","slug":"latest-photos-of-kashmir-valley-restrictions-revoked-from-several-parts-of-kashmir-after-370-revoked","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरों में देखें कश्मीर घाटी का हाल, लाल चौक से भी हटी पाबंदियां, लगातार हालात में हो रहा सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरों में देखें कश्मीर घाटी का हाल, लाल चौक से भी हटी पाबंदियां, लगातार हालात में हो रहा सुधार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: Pranjal Dixit
Updated Wed, 21 Aug 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
हाल-ए-कश्मीर
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कश्मीर घाटी में लगातार स्थिति में सुधार देखने को मिल रहा है। मंगलवार को लाल चौक समेत कई क्षेत्रों से पाबंदियां हटाई गईं। हालांकि, कुछ इलाकों से छिटपुट हिंसा की भी खबरें मिली हैं। लगातार प्रशासन द्वारा घाटी के हालात पर पैनी नजर रखी जा रही है। घाटी में पिछले 16 दिनों से स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
2 of 6
हाल-ए-कश्मीर
- फोटो : बासित जरगर
मंगलवार को भी अधिकतर इलाकों में स्थिति सामान्य देख प्रशासन ने श्रीनगर शहर का दिल कहलाए जाने वाले लाल चौक से भी करीब 16 दिनों बाद पाबंदियां पूरी तरह से हटा दी। इसे लोगों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया जिसके बाद उस इलाके से लोग पैदल चलते दिखे और गाड़ियां भी चलती दिखीं। पाबंदियां हटने के बाद इलाके में कुछ ठेले भी लगे दिखे।
3 of 6
हाल-ए-कश्मीर
- फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर जिले में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी प्राथमिक स्कूल खुले दिखे, लेकिन छात्रों व शिक्षकों की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम रही। जिले में दूसरे दिन भी सभी निजी स्कूल बंद रहे। प्रशासन ने बुधवार से श्रीनगर जिले के साथ-साथ आस-पास के जिलों में भी मीडिल स्कूलों को खोलने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
हाल-ए-कश्मीर
- फोटो : बासित जरगर
हालांकि, प्रशासन द्वारा स्कूलों के खोले जाने पर छात्रों और स्टाफ को पूरी सुरक्षा का आश्वासन दिए जाने के बावजूद भी अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजने से हिचकिचा रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 6
हाल-ए-कश्मीर
- फोटो : बासित जरगर
घाटी में जिन इलाकों में ढील दी गई थी वहां दुकानें खुली दिखीं। सब्जी और फलों के ठेले भी लगे दिखे। सड़कों पर प्राइवेट गाडियां भी चलती दिखाई दी। कुछ ऐसे इलाके जहां दुकानें खुली थी वहां शरारती तत्वों द्वारा दुकानें बंद करवाई गई। प्रशासन के अनुसार इन 16 दिनों के भीतर किसी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।