{"_id":"5e2eadce8ebc3e4b63605f83","slug":"mata-vaishno-devi-katra-jammu-kashmir-photos-of-cave-of-mata-vaishno-devi-katra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: जानें माता वैष्णो देवी की गुफा के यह सात रहस्य, आपको भी मिल सकता है दर्शन का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: जानें माता वैष्णो देवी की गुफा के यह सात रहस्य, आपको भी मिल सकता है दर्शन का मौका
Mon, 27 Jan 2020 03:00 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Mon, 27 Jan 2020 03:00 PM IST
विज्ञापन
प्राकृतिक गुफा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माता वैष्णो देवी की गुफा जिसे माता का भवन कहा जाता है इनके बारे में जानिए कुछ ऐसी बातें जो आप नहीं जानते होंगे।
माता वैष्णो देवी
- फोटो : अमर उजाला
भगवान विष्णु के अंश से उत्पन्न मां वैष्णो का एक अन्य नाम देवी त्रिकुटा भी है। देवी त्रिकुटा यानी मां वैष्णो देवी का निवास स्थान जम्मू-कश्मीर में माणिक पहाड़ियों की त्रिकुटा श्रृंखला में से एक गुफा में है। देवी त्रिकुटा के निवास के कारण माता का निवास स्थान त्रिकुटा पर्वत कहा जाता है।
माता वैष्णो देवी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आपने अगर माता के दरबार में हाजिरी लगाई है तो आपको याद होगा कि मां का निवास पर्वत पर एक गुफा में है। भक्तों की लंबी कतार के कारण आपको पवित्र गुफा के दर्शन का काफी कम समय मिला होगा इसलिए इस गुफा के बारे में कई बातें हैं जो आप नहीं जान पाए होंगे तो चलिए आज जानें मां के दरबार की कई रोचक बातें।
विज्ञापन
विज्ञापन
माता वैष्णो देवी
- फोटो : अमर उजाला
माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए वर्तमान में जिस रास्ते का इस्तेमाल किया जाता है वह गुफा में प्रवेश का प्रकृतिक रास्ता नहीं है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए कृत्रिम रास्ते का निर्माण 1977 में किया गया। वर्तमान में इसी रास्ते से श्रद्धालु माता के दरबार में प्रवेश पाते हैं।
विज्ञापन
माता वैष्णो देवी
- फोटो : अमर उजाला
कुछ किस्मत वाले भक्तों को प्राचीन गुफा से आज भी माता के भवन में प्रवेश का सौभाग्य मिल जाता है। दरअसल यह नियम है कि जब कभी भी दस हजार के कम श्रद्धालु होते हैं तब प्राचीन गुफा का द्वार खोल दिया जाता है। आमतौर पर ऐसा शीत काल में दिसंबर और जनवरी महीने में होता है।