फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर में मानसून ने दी दस्तक, देखिए माता वैष्णो देवी धाम में हुई बारिश के अद्भुत दृश्य

Thu, 25 Jun 2020 10:19 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 25 Jun 2020 10:19 AM IST
विज्ञापन
Monsoon in Jammu and Kashmir, rainfall in Mata Vaishno Devi Dham and nearby areas
जम्मू-कश्मीर में मानसून ने दी दस्तक, कटड़ा में भारी बारिश - फोटो : अमर उजाला

मानसून ने जम्मू-कश्मीर में दस्तक दे दी है। बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून की पहली बारिश से तापमान में कुछ गिरावट आई है लेकिन जम्मू संभाग में हल्के बादलों के साथ तपिश और उमस कायम रही। इस साल मानसून पिछले साल के मुकाबले 11 दिन पहले ही जम्मू-कश्मीर पहुंच गया है।

Monsoon in Jammu and Kashmir, rainfall in Mata Vaishno Devi Dham and nearby areas
जम्मू-कश्मीर में मानसून ने दी दस्तक, कटड़ा में भारी बारिश - फोटो : अमर उजाला

मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर के निदेशक सोनम लोटस के अनुसार बुधवार को जम्मू-कश्मीर में मानसून पहुंच गया। इस साल मानसून सामान्य रहने की उम्मीद है। विभाग के अनुसार गुरुवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

Monsoon in Jammu and Kashmir, rainfall in Mata Vaishno Devi Dham and nearby areas
जम्मू-कश्मीर में मानसून ने दी दस्तक, कटड़ा में भारी बारिश - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून आने पर हल्की बारिश हुई। इस कारण जम्मू जिले में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री गिरकर 34.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री रहा। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का तापमान 32.5 डिग्री दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का तापमान 29.4, बटोत में 28.0 और भद्रवाह में 31.0 डिग्री दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Monsoon in Jammu and Kashmir, rainfall in Mata Vaishno Devi Dham and nearby areas
जम्मू-कश्मीर में मानसून ने दी दस्तक, कटड़ा में भारी बारिश - फोटो : अमर उजाला

उधर, ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में बादल छाए रहने के साथ दिन का तापमान 29.8 डिग्री दर्ज किया गया। कश्मीर के कुछ जिलों में हल्की बारिश भी हुई। न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री के साथ गुलमर्ग सबसे ठंडा रहा।

यह भी पढ़ेंः पानी पर पहरा! कुएं से चोरी रोकने के लिए तैनात है चौकीदार, फिर भी पड़ा डाका तो मिलती है ये सजा

विज्ञापन
Monsoon in Jammu and Kashmir, rainfall in Mata Vaishno Devi Dham and nearby areas
जम्मू-कश्मीर में मानसून ने दी दस्तक, कटड़ा में भारी बारिश - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर में अमूमन जून के आखिरी और जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून पहुंचता रहा है। प्रदेश में मानसून जून के आखिरी सप्ताह से 15 सितंबर तक सक्रिय रहता है। पिछले रिकॉर्ड के मुताबिक जम्मू संभाग में जुलाई और अगस्त माह में सबसे अधिक 500 मिलीमीटर तक बारिश होती रही है। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर के अनुसार मानसून केरल से जम्मू-कश्मीर पहुंचने के बाद यह पाकिस्तान के साथ लगते इलाकों से होता हुआ हिमालय में जाकर रुक जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed