सब्सक्राइब करें

धोनी ने पूरी की ट्रेनिंग, सुर्खियों में हैं माही की यह तस्वीरें, सच जानने के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 16 Aug 2019 11:06 AM IST
विज्ञापन
MS Dhoni spent time with soldiers at Indian army, see dhoni's special pictures
महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी की ट्रेनिंग 15 अगस्त को पूरी हो गई। बता दें वह 31 जुलाई को सेना की ट्रेनिंग के लिए कश्मीर पहुंचे थे। इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी की काफी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं और इनके बारे में कहा जा रहा था कि ये ताजा तस्वीरें हैं।
Trending Videos
MS Dhoni spent time with soldiers at Indian army, see dhoni's special pictures
महेंद्र सिंह धोनी

सभी तस्वीरों में धोनी सेना की वर्दी में दिख रहे हैं। यह तस्वीरें हाल की हैं या पुरानी इसका पता लगाने के लिए हमने पड़ताल की तो तस्वीरों के पीछे छुपा असल सच सामने निकलकर आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
MS Dhoni spent time with soldiers at Indian army, see dhoni's special pictures
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : instagram
महेंद्र सिंह धोनी की यह पहली तस्वीर ताजा बताकर लोगों को गुमराह किया गया। जबकि उनकी इस तस्वीर की हकीकत कुछ और ही बयां करती है। जी हैं, दरअसल यह तस्वीर 23 अगस्त 2016 को धोनी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की गई थी।
 
MS Dhoni spent time with soldiers at Indian army, see dhoni's special pictures
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : instagram

वहीं महेंद्र सिंह धोनी की ये दूसरी तस्वीर उनके ट्रेनिंग पर जाते ही काफी सुर्खियों में आ गई। इस तस्वीर के वायरल होने का सिलसिला उनकी ट्रेनिंग पूरी होने तक जारी रहा। इस तस्वीर को भी ताजा बताकर वही काम किया गया जो उनकी पहली तस्वीर के साथ किया गया। जबकि यह तस्वीर धोनी के इंस्टाग्राम पर 4 जून 2014 को पोस्ट की गई थी।

विज्ञापन
MS Dhoni spent time with soldiers at Indian army, see dhoni's special pictures
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : instagram

पड़ताल में धोनी की वायरल हो रही तीसरी तस्वीर भी पुरानी निकली। इसे 23 अगस्त 2016 को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है। आपको बता दें कि धोनी कई बार सेना की वर्दी में नजर आ चुके हैं। जब उन्हें पद्म सम्मान मिला था तब भी वह एक जवान के रूप में ही इसे लेने गए थे। धोनी जिस विक्टर फोर्स के साथ कश्मीर में तैनात रहे वो यूनिट कश्मीर के सबसे ज्यादा आतंक प्रभावित जिलों जैसे शोपियां और अनंतनाग में काम करती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed