एलएसी पर चीन और एलओसी पर पाकिस्तान, भारत के खिलाफ साजिशें रच रहे हैं। वहीं भारतीय सेना की मुस्तैदी के आगे दोनों को करारा जवाब मिल रहा है। पूर्वी लद्दाख में जारी तनाव के बीच पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिशें तेज कर दी हैं। पाकिस्तान ने उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुला के साथ जम्मू और राजोरी में पांच स्थानों पर संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। नौगाम, तंगधार और बोनियार सेक्टर में मंगलवार की रात और पलांवाला और सुंदरबनी में बुधवार की शाम पाकिस्तान ने अग्रिम चौकियों व रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोलाबारी की थी। नौगाम सेक्टर में जवाबी कार्रवाई में सेना ने पाकिस्तान के तीन सैनिक मार गिराए। हालांकि पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
एलएसी पर चीन तो एलओसी पर पाकिस्तान रच रहा साजिश, एक जमीन का भूखा और दूसरा आतंक प्रेमी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौजूदा समय में सभी का ध्यान लद्दाख में चीन से सटी एलएसी के तनाव पर है। इस दौरान पाकिस्तान की पूरी कोशिश है कि वो इस स्थिति का फायदा उठाते हुए ज्यादा से ज्यादा आतंकियों की घुसपैठ करा दे। इसके चलते पिछले 24 घंटे में उत्तरी कश्मीर में पाकिस्तान ने कुपवाड़ा जिले के नौगाम और तंगधार सेक्टर के साथ-साथ बोनियार में भी संघर्षविराम का उल्लंघन किया। इसके अलावा जम्मू के पलांवाला और राजोरी के सुंदरबनी जिले में बुधवार की शाम पाकिस्तान ने गोलाबारी की। सतर्क सेना ने सभी पांचों जगह पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है।
रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने कुपवाड़ा के नौगाम सेक्टर में मंगलवार देर शाम को गोलाबारी शुरू की, जो बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे तक चली। इस दौरान मोर्टार और अन्य हथियारों का प्रयोग किया गया। इससे पूर्व कुपवाड़ा के तंगधार सेक्टर के करनाह स्थित सेना की चौकियों को नियंत्रण रेखा के पार से जियारत पोस्ट पर तैनात पाकिस्तानी सेना की 654 मुजाहिदीन बटालियन के जवानों द्वारा निशाना बनाया गया।
मंगलवार तड़के करीब चार बजे शुरू फायरिंग एक घंटे तक चली। फायरिंग से आसपास के इलाकों में रहने वाले स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। वहीं बारामुला जिले के बोनियार सेक्टर में भी पाकिस्तानी सेना द्वारा मंगलवार सुबह 10:30 बजे सेना और बीएसएफ की संयुक्त पोस्ट पर सीमा पार से गोलीबारी की गई, जो करीब दो घंटे तक जारी रही।
बुधवार की शाम एलओसी पर पलांवाला सेक्टर के केरी क्षेत्र में लगभग 7.15 बजे के करीब पाकिस्तानी सेना ने भारतीय चौकियों पर गोलाबारी की। दोनों तरफ से गोलाबारी लगभग नौ बजे तक जारी रही। दूसरी ओर सुंदरबनी में नियंत्रण रेखा पर बुधवार की देर शाम सवा सात बजे पाकिस्तान ने सेना की चौकियों और रिहायशी इलाकों को लक्ष्य कर गोलाबारी की। डेढ़ घंटे तक चली फायरिंग में किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।