उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके में सोमवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। गोलीबारी में एक महिला नागरिक की भी मौत हो गई है।
सुरक्षा बलों को हंदवाड़ा में आतंकियों के मौजूदगी के इनपुट मिले थे, जिसके बाद सेना की 22 राष्ट्रीय राइफल, सीआरपीएफ की 92 बटालियन और जम्मू कश्मीर पुलिस की एसओजी ने इलाके को घेर का आतंकियों को तलाश शुरू कर दी
इस तलाशी अभियान में खुद को घिरता देख आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग का भागने की कोशिश की। सुरक्षा बलों ने भी आतंकियों की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। मुठभेड़ में तीन आतंकी को ढेर करने में सुरक्षा बलों ने सफलता प्राप्त की।
4 of 5
HANDWARA
- फोटो : Amar ujala
गौरतलब है कि ऑपरेशन के दौरान तेज बारिश हो रही थी लेकिन जवान इसके परवाह किए बगैर मुठभेड़ में जुटे रहे।
जम्मू-कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद्य ने कहा कि पुलिस, CRPF और RR ने हंदवाड़ा में अब तक तीन आतंकियों को मार गिराया है। रातभर बारिश होती रही और हमारे जवान एनकाउंटर में डटे थे।