फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू में फिर आरपीएफ तैनात, चौक चौराहों पर कंटीली तार पहुंची, बढ़ाई गई शहर की सुरक्षा

Wed, 30 Oct 2019 04:08 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Wed, 30 Oct 2019 04:08 PM IST
विज्ञापन
rpf deployed in jammu city, security on high alert, due to revoke of article 370 from 31st october
सुरक्षाबल अलर्ट - फोटो : अमर उजाला
31 अक्तूबर से जम्मू कश्मीर पूर्ण रूप से देश का हिस्सा होगा। कानून व्यवस्था पूरी तरह से बदल जाएगी। इसके लिए राज्य में सुरक्षा के भी पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। जम्मू में एक बार फिर से रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) तैनात की गई है, तो दूसरे स्थानों पर सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती कर दी गई है। थानेदारों को अगले एक सप्ताह अपने-अपने थाना क्षेत्र में मौजूद रहने के लिए कहा गया है। शहर के चौक चौराहों पर कंटीली तार रख दी गई है। ताकि अगर अप्रिय घटना हो तो उसी समय कार्रवाई की जा सके।


 
rpf deployed in jammu city, security on high alert, due to revoke of article 370 from 31st october
सुरक्षाबल अलर्ट - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, सब जगहों पर कंटीली तार रखी गई है। अगर कहीं कोई विवाद होता है, तो तैयारी पूरी रहनी चाहिए। शहर के तमाम सार्वजनिक स्थानों, संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती कर दी गई है। सभी पुलिस नाकों पर भी पुलिस कर्मियों के साथ अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं। सभी क्षेत्रों में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। 

 
rpf deployed in jammu city, security on high alert, due to revoke of article 370 from 31st october
सुरक्षाबल अलर्ट - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के तमाम अधिकारी अपने-अपने स्तर पर बंदोबस्त में जुटे हैं। उच्च स्तर पर लगातार सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन किया गया है। अधिकारियों को लगातार आपस में संपर्क करने के लिए कहा गया है। डीएसपी स्तर के अधिकारी लगातार अपने-अपने इलाके के हालातों से उच्च अधिकारियों को अवगत करा रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
rpf deployed in jammu city, security on high alert, due to revoke of article 370 from 31st october
सुरक्षाबल अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

सुरक्षा व्यवस्था रूटीन : उपायुक्त
जिला प्रशासन की ओर से रूटीन के तौर पर सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। किसी तरह का बंद नहीं किया जा रहा है। फोन बंद करने की भी अफवाहें हैं। जिला प्रशासन की ओर से ऐसे कोई दिशा निर्देश जारी नहीं किए गए हैं। -सुषमा चौहान, उपायुक्त, जम्मू

विज्ञापन
rpf deployed in jammu city, security on high alert, due to revoke of article 370 from 31st october
सुरक्षाबल अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

एहतियात के तौर पर सुरक्षा मजबूत की गई
दरबार मूव हो रहा है। 31 अक्तूबर को जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश बनने जा रहा है। लगातार आतंकी हमलों के इनपुट भी मिल रहे हैं। एहतियात के तौर पर शहर में सुरक्षा कड़ी की गई है। रही बात कंटीली तार की, तो यह पहले की लगी हुई है।-तेजिंदर सिंह, एसएसपी, जम्मू

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed