जम्मू-कश्मीर में 32 घंटे में सुरक्षाबलों ने दो अलग-अलग ऑपरेशन में आठ आतंकियों का सफाया किया है। शोपियां में पांच और अवंतीपोरा में तीन आतंकियों का सफाया हुआ है। बता दें कि शोपियां के मुनांद इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच बुधवार रात करीब 12 बजे मुठभेड़ शुरू हुई। मुठभेड़ शुरू होने के कुछ ही घंटों में एक आतंकी को मार गिराने में सफलता मिली। इसके बाद अंधेरा होने के कारण ऑपरेशन को रोका गया।
इसी मस्जिद में छिपे थे आतंकी, शोपियां और अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों ने कुछ ऐसे आठ को लगाया ठिकाने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार सुबह फिर से मुठभेड़ शुरू हुई। इस दौरान चार आतंकियों को मार गिराया गया। इसी के साथ शोपियां मुठभेड़ में पांच आतंकी मारे गए हैं। उधर, अवंतीपोरा में भी सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है।
बता दें कि सुरक्षाबलों को शोपियां में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर सेना की 44-आरआर, एसओजी और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। 32 घंटे से अधिक चली इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने पांच आतंकियों को मार गिराया।
उधर अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों ने 32 घंटे में तीन आतंकियों को मार गिराया है। बुधवार देर रात हुई मुठभेड़ में एक आतंकी कुछ ही घंटों में मार गिराया गया था। इसके बाद आतंकी गोलाबारी की आड़ में मस्जिद में घुस गए। इस दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकियों से समर्पण करने की बात कही। बावजूद इसके वह गोलियां बरसाते रहे। वहीं अंधेरा होने की वजह से ऑपरेशन को रोका गया।
शुक्रवार सुबह एक बार फिर मुठभेड़ शुरू हुई। इस दौरान भी सुरक्षाबलों ने आतंकियों से समर्पण करने की बात कही। लेकिन आतंकियों ने सुरक्षाबलों की बात को अनसुना किया। इसके बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला और आतंकियों को मार गिराने में सफलता पाई। इस दौरान सुरक्षाबलों ने मस्जिद की गरिमा को बनाए रखा। ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जिससे लोगों की भावनाएं आहत हों। इसको देखते हुए जामिया मस्जिद मीज के इमाम ने सुरक्षाबलों को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान हर हाल में यह सुनिश्चित किया कि मस्जिद की पवित्रता बनाए रखी जाए।