प्यार के सफर में जम्मू-कश्मीर में वृहस्पतिवार का दिन कसमों वादों के नाम रहा। वेलेंटाइन वीक के पांचवें दिन प्यार करने वालों ने जीवनभर एक-दूसरे का साथ देने के लिए कसमें खाई। यह खास दिन प्रॉमिस डे था। प्यार करने वालों ने वादा किया अपने रिश्ते को सच्चाई और ईमानदारी से निभाएंगे। प्यार और सम्मान बरकरार रखेंगे।
{"_id":"602514ae049b080bd3674beb","slug":"someone-promised-to-live-together-throughout-his-life-and-someone-promised-to-live-and-die-together","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किसी ने उम्र भर साथ निभाने, तो किसी ने साथ जीने-मरने के किए वादे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी ने उम्र भर साथ निभाने, तो किसी ने साथ जीने-मरने के किए वादे
Thu, 11 Feb 2021 04:57 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Thu, 11 Feb 2021 04:57 PM IST
विज्ञापन
प्रॉमिस डे
- फोटो : संजय कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रॉमिस डे
- फोटो : संजय कुमार
चाकलेट और टेडी डे से आगे बढ़े इस रिश्ते में और मिठास घोलने की भरपूर कोशिश की गई। इस यादगार वीक के पांचवें दिन रिश्तों को वादों से मजबूत बनाने की परंपरा निभाई गई। इसमें युवाओं के साथ हर आयु वर्ग के लोग शामिल हुए। प्यार की इस गाड़ी को रफ्तर देने के लिए इस दिन को खास अहमियत दी गई।
प्रॉमिस डे
- फोटो : संजय कुमार
बड़ी बात यह है कि प्रेमी जोड़ों ने ही नहीं, बल्कि पति-पत्नी, दोस्तों, रिश्तेदारों ने भी पुरानी गलतियां भुलाकर जिंदगी की नई सुबह पर नई राह पर चले। वहीं यार-दोस्तों ने भी इस वीक को लेकर खासा उत्साह रहा। इसके लिए जरूरी ही नहीं कि उन्होंने बोलकर अपनी भावनाएं व्यक्त की हों, तोहफे और कार्ड भेंटकर भी अपने मन की बात अपनों तक पहुंचाई। जरूरत के लिहाज से वादों और संदेशों से भरे कार्ड बाजारों में आसानी से उपलब्ध रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रॉमिस डे
- फोटो : संजय कुमार
बाजारों में मिलने वाले कार्ड पर प्रॉमिस डे के लिए कोट्स लिखे थे, जिनके जरिए हाल-ए-दिल बयां किया। चाहनेवालों ने अपनों से दिल से अमल करने वाले वादे करते हुए जीवनभर इस रिश्ते को बनाए रखने की कसम खाई। कसमें वादों के साथ उपहारों से सामने वाले को रुझाने का काम भी किया गया।
विज्ञापन
प्रॉमिस डे
- फोटो : संजय कुमार
कल गले मिलकर होंगी प्यार की बातें
प्यार के पांच राउंड पार कर चुके युवाओं के लिए शुक्रवार का दिन खास रहेगा। यह खास मौका बांहों के दरमियां अपने दिल की बात कहने का होगा। हग डे पर अपने प्रिय को गले से लगाकर संदेश दिया जाएगा कि वह उसके लिए खास है। इन विशेष दिन को कुछ खास बनाने के लिए युवाओं ने ढेर सारी तैयारियां कर रखी हैं।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में बीते 40 दिन में 16 ने लगा लिया फंदा, जानिए क्या रहे कारण
प्यार के पांच राउंड पार कर चुके युवाओं के लिए शुक्रवार का दिन खास रहेगा। यह खास मौका बांहों के दरमियां अपने दिल की बात कहने का होगा। हग डे पर अपने प्रिय को गले से लगाकर संदेश दिया जाएगा कि वह उसके लिए खास है। इन विशेष दिन को कुछ खास बनाने के लिए युवाओं ने ढेर सारी तैयारियां कर रखी हैं।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में बीते 40 दिन में 16 ने लगा लिया फंदा, जानिए क्या रहे कारण