{"_id":"615fe8938ebc3e05ed354eea","slug":"terrorist-attack-people-of-jammu-took-to-the-streets-to-protest-against-the-terrorist-attack-on-teachers-in-srinagar-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आतंकी हमले: श्रीनगर में शिक्षकों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में सड़कों पर उतरे जम्मू के लोग, देखिए तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी हमले: श्रीनगर में शिक्षकों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में सड़कों पर उतरे जम्मू के लोग, देखिए तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Fri, 08 Oct 2021 12:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू में प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के सफाकदल इलाके में दो शिक्षकों की हत्या के मामले में जम्मू के विभिन्न संगठनों द्वारा रोष व्यक्त करने के लिए प्रदर्शन किए जा रहे हैं। सुबह से ही जम्मू में लोग सड़कों पर उतरे हुए हैं और नारेबाजी कर रोष व्यक्त कर रहे हैं। लोगों द्वारा लगातार सरकार से इंसाफ की मांग की जा रही है। रियासी में भी बार एसोसिएशन ने कश्मीर में हुई हत्याओं के विरोध में रोष रैली निकाली, जिसमें लोगों ने इंसाफ की गुहार लगाई। वहीं जम्मू कश्मीर पीपुल्स फोरम ने भी महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा के पास तवी पुल पर प्रदर्शन किया गया।
राष्ट्रीय बजरंग दल ने भी रोष व्यक्त करते हुए प्रदेश सरकार का पुतला भी फूंका। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि कश्मीर में दो शिक्षकों की निर्मम हत्या की गई है लेकिन प्रदेश सरकार आंखें मूंदे बैठी है। बजरंग दल के अध्यक्ष राकेश बजरंगी ने बताया कि कश्मीर के हालात फिर से 1990 दशक की तरह हो रहे हैं। हालांकि कश्मीर में अल्प संख्यक हिंदू और सिख समुदाय के लोगों के संरक्षण के लिए सुरक्षा व्यवस्था की मांग की गई थी। लेकिन उन्हें सुरक्षा देने में सरकार नाकामयाब रही है। इस वजह से बीते 48 घंटे में घाटी में 5 लोगों को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई।
Trending Videos
2 of 5
जम्मू में प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
राकेश ने बताया कि कश्मीरी विस्थापितों को सरकार बार-बार घाटी भेजने की घोषणा करती है। लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ भी काम नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
जम्मू में प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
लगातार घाटी में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। 90 के दशक से रह रहे घाटी में अल्पसंख्यक हिंदू के मंदिरों को निशाना बनाया जा रहा है।
4 of 5
जम्मू में प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
बीते दिनों अनंतनाग में एक मंदिर में तोड़फोड़ की गई है। उस पर भी कोई संज्ञान नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
जम्मू में प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के ईदगाह इलाके में 7 अक्तूबर को स्कूल के अंदर घुसकर आतंकियों ने शिक्षकों पर लगातार फायरिंग कर दी जिसमें दो शिक्षकों की मौत हो गई थी। द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।