सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ, फरवरी में हुई सामान्य से कम बारिश, तापमान बढ़ा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 22 Feb 2020 03:55 PM IST
विज्ञापन
Weather clear in most parts of Jammu Kashmir, temperature rise
जम्मू-कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर में बारिश के बाद शुक्रवार को मौसम साफ रहने से अधिकतर हिस्सों में तापमान में सुधार हुआ है। कई जिलों में तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार अगले एक हफ्ते तक मौसम के साफ रहने से तापमान में उछाल आएगा। श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग और मुगल रोड को खोलने में सफलता नहीं मिल पाई है।

Trending Videos
Weather clear in most parts of Jammu Kashmir, temperature rise
जम्मू-कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ - फोटो : अमर उजाला

पिछले चौबीस घंटों में जम्मू में 15 मिलीमीटर, कठुआ में 7.2, कटड़ा में 5.6 और बनिहाल में 2.8 मिलीमीटर बारिश हुई। लेकिन शुक्रवार को अधिकतर हिस्सों में हल्के बादल छाने के साथ मौसम साफ रहा। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कारगिल, लेह, गुलमर्ग और पहलगाम में शरीर को जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। जम्मू संभाग में मौसम साफ रहा। महाशिवरात्रि पर मौसम साफ रहने से रौनक रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weather clear in most parts of Jammu Kashmir, temperature rise
जम्मू-कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ - फोटो : अमर उजाला

जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री चढ़कर 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा। आगामी दिनों में मौसम साफ रहने की सूरत में तापमान चढ़ेगा।
 
Weather clear in most parts of Jammu Kashmir, temperature rise
जम्मू-कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ - फोटो : अमर उजाला
 
स्थान    न्यूनतम तापमान
गुलमर्ग   माइनस 8.0
लेह      माइनस  7.1
पहलगाम  माइनस  3.8
श्रीनगर              2.4

विज्ञापन
Weather clear in most parts of Jammu Kashmir, temperature rise
जम्मू-कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ - फोटो : अमर उजाला

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के निदेशक सोनम लोट्स के अनुसार इस साल केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में फरवरी में अब तक सामान्य से कम बारिश हुई है। इसमें जम्मू-कश्मीर में रिकार्ड 80-90 और लद्दाख में 97 व कारगिल में 53 फीसदी गिरावट आई है। हालांकि फरवरी के अंत में 28-29 फरवरी को दोबारा मौसम खराब होने की सूरत में बारिश के गिरावट में सुधार हो सकता है। दोनों केंद्र शासित प्रदेशों में मौसम में उतार चढ़ाव जारी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed