फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कश्मीर में बारिश के बाद बढ़ी सर्दी, जम्मू में भी मौसम हुआ सुहावना, देखिए ये खूबसूरत नजारे

Sun, 03 Nov 2019 11:32 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 03 Nov 2019 11:32 AM IST
विज्ञापन
Winter increases in Kashmir, rain may occur in Jammu, see beautiful views of Kashmir
कश्मीर - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर सहित आसपास के इलाकों बारिश हुई। वहीं जम्मू संभाग में भी आज कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं। इस बारिश के साथ घाटी के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। शनिवार को ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। जम्मू में बादल छाए रहे। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग न्यूनतम 1.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा, जबकि कारगिल में न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Winter increases in Kashmir, rain may occur in Jammu, see beautiful views of Kashmir
कश्मीर - फोटो : amar ujala
जम्मू में शनिवार दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ हल्के बादल छा गए। दोपहर बाद मौसम में ठंडक रही। हालांकि गत दिवस के मुकाबले विजिबिलिटी में सुधार रहा।

 
Winter increases in Kashmir, rain may occur in Jammu, see beautiful views of Kashmir
कश्मीर - फोटो : amar ujala
जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन उमस से ज्यादा राहत नहीं मिल पा रही है। यहां दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 78 रहा। उमस बरकरार रहने का एक कारण बारिश न होना है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Winter increases in Kashmir, rain may occur in Jammu, see beautiful views of Kashmir
पटनीटॉप - फोटो : अमर उजाला
श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घाटी के अधिकांश हिस्सों में दिनभर बादल छाए रहे। ठंडी हवाओं के साथ सर्दी ने दस्तक दी है।

 
विज्ञापन
Winter increases in Kashmir, rain may occur in Jammu, see beautiful views of Kashmir
पटनीटॉप - फोटो : अमर उजाला
जम्मू संभाग में बनिहाल और भद्रवाह में बीती रात का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा। कश्मीर के सभी हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे चला गया है। श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा गिरकर 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed