सब्सक्राइब करें

सरकारी भर्ती : यहां 138 पदों पर हो रही नियुक्तियां, 10वीं-12वीं पास तुरंत करें आवेदन

जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 09 Mar 2021 07:01 PM IST
विज्ञापन
DSRVS Block Program Supervisor Recruitment Apply for 138 Posts
Sarkari Naukri : DSRVS में 433 पदों पर सीधी भर्ती, 12वीं पास होना जरूरी - फोटो : DSRVS

केंद्रीय स्वायत्त संस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ डिजिटल एजुकेशन एंड एम्प्लोयमेंट की ओर से 138 पदों पर सरकारी भर्ती के लिए आवदेन आमंत्रित किए गए हैं। यह आवेदन ब्लॉक प्रोग्राम सुपरवाइजर की भर्ती (Block Program Supervisor Recruitment) के लिए है। इस भर्ती के लिए आवेदन 10 मार्च, 2021 से शुरू हो रहे हैं। बता दें कि डिजिटल शिक्षा और रोजगार विकास संस्थान राजस्थान के टोंक शहर में स्थित है। यह राज्य में स्थित एक प्रमुख केंद्रीय स्वायत्त संस्थान है। डीएसआरवीएस को 07 अप्रैल, 2017 को अप्रेंटिस एक्ट-1961 और पंजीकृत सोसायटी पंजीकरण अधिनियम के तहत स्थापित किया गया था। बाद में, एस्पिरेंट्स की आवश्यकता के अनुसार, सितंबर 2017 में परिसर में शिक्षण विभाग बनाए गए थे और कुछ गैर पारंपरिक और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के साथ शैक्षणिक सत्र 2017 के दौरान वर्चुअल और ई लर्निंग की शुरुआत की गई थी। युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए एक मिशन के साथ डिजिटल शिक्षा और रोजगार विकास संस्थान (DSRVS) की स्थापना की गई, जो भारत को तकनीकी-आर्थिक विकास के माध्यम से समृद्धि की ओर ले जाना चाहता है। डीएसआरवीएस का उद्देश्य दुनिया के अग्रणी शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के लिए विश्व स्तर की शिक्षा देकर विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भविष्य के नेताओं को प्रशिक्षित करने और भारत के धन सृजन के लिए कला / विज्ञान और प्रौद्योगिकी सफलताओं को लागू करके नवाचार और सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देना है। 

Trending Videos
DSRVS Block Program Supervisor Recruitment Apply for 138 Posts
jobs

पदों का विवरण
ब्लॉक प्रोग्राम सुपरवाइजर - 138
ध्यान दें कि इन पदों के लिए सामान्य भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस संबंध में आवेदक अभ्यर्थियों को और वेबसाइट और ईमेल के जरिये सूचना दी जाएगी। 

उम्र सीमा और योग्यता
ब्लॉक प्रोग्राम सुपरवाइजर के पदों के लिए आयु सीमा 18 से 32 वर्ष के मध्य निर्धारित है, जिसके तहत  01 अगस्त, 1989 के बाद और  01 अगस्त, 2003 से पहले जन्म हुआ हो वे ही अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। वहीं शैक्षणिक योग्यता में सभी पदों के लिए 10वीं पास होना जरूरी है। हालांकि, ब्लॉक प्रोग्राम सुपरवाइजर के पदों पर 12वीं पास और स्नातक भी आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
DSRVS Block Program Supervisor Recruitment Apply for 138 Posts
Jobs : सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

महत्वपूर्ण तिथियां 

  • आवेदन प्रारंभ तिथि 10 मार्च, 2021
  • आवेदन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल, 2021
  • आवेदन प्रिंट आउट लेने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल, 2021

आवेदन शुल्क 

  • सामान्य / ओबीसी के लिए : 550 रुपए
  • एससी / एसटी के लिए : 350 रुपए
  • दिव्यांग/विकलांग व्यक्ति के लिए : 350 रुपए 
DSRVS Block Program Supervisor Recruitment Apply for 138 Posts
Jobs : सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

गौरतलब है कि डिजिटल शिक्षा और रोजगार विकास संस्थान में ब्लॉक प्रोग्राम सुपरवाइजर के पदों पर आवेदन के लिए किसी प्रकार का कोई अनुभव नहीं चाहिए। यहां फ्रेशर आवेदन कर सकते हैं। यह नौकरी पूर्णकालिक श्रेणी अर्थात फुल टाइम वर्क की है। 
संस्थान के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। 
भर्ती के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक आधिकारिक अधिसूचना पढ़ एवं डाउनलोड कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed