CTET Result 2021: सीबीएसई की ओर से आयोजित की गई केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा-2020 के परिणाम जारी हो गए है। सीबीएसई की सीटीईटी परीक्षा के लिए करीब 30.58 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। लेकिन परीक्षा में महज 23.51 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया था। इनमें से कुल मिलाकर 6.5 लाख अभ्यर्थी पास हुए हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपना सीटीईटी रिजल्ट और स्कोर कार्ड परीक्षा पोर्टल पर देख सकते हैं। रिजल्ट का सीधा लिंक इस खबर में दिया गया है।
CTET Result 2021: 23.51 लाख ने दी थी सीटीईटी परीक्षा, 6.5 लाख ही पास हुए
- कुल पंजीकरण 30,58,974
- कुल परीक्षार्थी 23,51,671
- सफल उम्मीदवार 6,54,299
बता दें कि सीबीएसई की ओर से आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा में दो पेपर यानी पेपर-1 और पेपर-2 हुए थे। इनमें क्रमश: 16,11,423 और 14,47,551 उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था। लेकिन पेपर-1 में 12,47,217 और पेपर-2 में 11,04,454 ने भाग लिया था। इनमें से पेपर-1 में 1,14,798 परीक्षार्थी सफल रहे जबकि पेपर-2 में 2,39,501 प्रतिभागी सफल हुए हैं। सफल प्रतिभागी अपने स्कोर कार्ड सीटीईटी के पोर्टल पर देख सकते हैं।
परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए सामान्य श्रेणी के आवेदकों को कम से कम 60 फीसदी अंक यानी 150 में से 90 अंक प्राप्त करना जरूरी है। वहीं, ओबीसी, एससी और एसटी श्रेणी के आवेदकों के 55 फीसदी यानी 150 में से 82 अंक लाने आवश्यक होते हैं। इस परीक्षा को पास करने वाले परीक्षार्थी देशभर के केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और आर्मी स्कूलों में शिक्षकों के पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। पेपर-1 के सफल उम्मीदवार कक्षा प्राथमिक कक्षाओं और पेपर-2 में सफल रहे अभ्यर्थी उच्च प्राथमिक कक्षाओं के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए योग्य माने जाते हैं।
सीटीईटी परीक्षा 2021 को क्लीयर करने वाले उम्मीदवारों को स्कोर कार्ड और सीटीईटी परीक्षा का प्रमाण पत्र दिया जाएगा। सफल उम्मीदवार अपना प्रमाण पत्र और स्कोर कार्ड डिजिटल लॉकर से डाउनलोड कर सकेंगे। सीबीएसई द्वारा जल्द ही इन्हें डिजिलॉकर पर अपलोड कर दिया जाएगा। सीटीईटी में सफल रहे उम्मीदवारों को बोर्ड द्वारा उनके मोबाइल नंबर पर इनकी सूचना और लॉग इन डिटेल भेजी जाएगी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीटीईटी मार्कशीट और प्रमाण-पत्र पर एक विशेष क्यूआर कोड दिया गया है। इस कोड को डिजिलॉकर मोबाइल एप्लीकेशन की मदद से स्कैन करके प्रमाणित किया जा सकता है। बता दें कि जुलाई, 2020 में सीटीईटी परीक्षा कोरोना महामारी के कारण स्थगित होने के कारण इसे 31 जनवरी, 2021 को आयोजित की किया गया था।
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा-2020 के परिणाम का सीधा लिंक CENTRAL TEACHER ELIGIBILITY TEST (CTET) January - 2021
शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं और बोर्ड रिजल्ट संबंधी ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों और रिजल्ट से संबंधित ताजा भर्ती समाचार के लिए यहां क्लिक करें।