फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिस भर्ती 2021: 12वीं पास अभ्यर्थियों हेतु 938 पदों पर निकली हैं नौकरियां, वेतन 1 लाख रुपये तक

Tue, 18 May 2021 11:00 AM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 18 May 2021 11:00 AM IST
विज्ञापन
Goa Police Recruitment 2021 Sarkari Naukri: Department of goa police invited application for Police constable and sub inspector 938 posts
Police Bharti - फोटो : अमर उजाला

पुलिस विभाग में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका है। गोवा पुलिस ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर कुल 938 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। गोवा पुलिस भर्ती 2021 अधिसूचना के मुताबिक चयन प्रक्रिया के जरिए पुलिस कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर के पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी गोवा पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट citizen.goapolice.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे अभ्यर्थियों को गोवा पुलिस के ऑफिस में जाकर आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 26 मई 2021 निर्धारित की गई है। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि के लिए अभ्यर्थी अगली स्लाइड पर जा सकते हैं। 

Goa Police Recruitment 2021 Sarkari Naukri: Department of goa police invited application for Police constable and sub inspector 938 posts
Police Bharti - फोटो : अमर उजाला

पदों का विवरण

कुल पद - 938

  • पुलिस कांस्टेबल – 913 पद
  • सब इंस्पेक्टर (मास्टर) - 15 पद
  • सब इंस्पेक्टर (इंजन ड्राइवर) – 10 पद

आवेदन शुल्क - सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 200 रुपये बतौर आवेदन शुल्क जमा करने होंगे। वहीं एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूडी/ईडब्ल्यूएस/ईएक्स -सर्विसमैन वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित की गई है। 

Goa Police Recruitment 2021 Sarkari Naukri: Department of goa police invited application for Police constable and sub inspector 938 posts
police bharti

अन्य जानकारियां
आयु सीमा -
पुलिस कांस्टेबल के पद पर आवेदन करने के लिए 30 अप्रैल को अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से 28 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। वहीं सब इंस्पेक्टर के लिए 26 मई तक अभ्यर्थी की आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। 

शैक्षणिक योग्यता - किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से बारहवीं कक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आखिरी स्लाइड में दी गई डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अधिसूचना पढ़ सकते हैं।

वेतन - 

  • पुलिस कांस्टेबल - 19,900 रुपये से 63,200 रुपये तक
  • सब इंस्पेक्टर- 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये तक
विज्ञापन
विज्ञापन
Goa Police Recruitment 2021 Sarkari Naukri: Department of goa police invited application for Police constable and sub inspector 938 posts
Police Bharti

पता: Police Headquarters, Panaji-Goa, Bicholim PS, Mapusa PS, Ponda PS, Curqhorem PS, Margao TownpS and Vasco PS between 10:00 hours to 17:00 hours

आधिकारिक वेबसाइट

आधिकारिक अधिसूचना  

यह भी पढ़ें -

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed