फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तटरक्षक भर्ती : इंडियन कोस्ट गार्ड में मिल रहीं नौकरियां, इन पदों पर मांगे गए हैं आवेदन

Sun, 16 May 2021 03:03 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 16 May 2021 03:03 PM IST
सार

यह एक चुनौतीपूर्ण मगर रोमांचक और जिम्मेदार करियर वाला क्षेत्र है। जहां आपके देश प्रेम की भावना और चुनौतियों से टकराने के साहस की हर पल परीक्षा होती है। आइए जानते हैं किन पदों पर है तटरक्षक बल में भर्तियां और क्या हैं करियर की संभावनाएं...

विज्ञापन
ICG Recruitment 2021 Indian Coast Guard direct link to apply here 75 vacancies Bhartiya Tatrakshak Bal
भारतीय तटरक्षक - फोटो : Social Media

इंडियन कोस्ट गार्ड (भारतीय तटरक्षक बल) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती अभियान बल की रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है। अगर आप भी समुद्री लहरों से टकराने की ख्वाहिश रखते हैं तो आप समुद्री सुरक्षा क्षेत्र में करियर बना सकते हैं। इसके लिए आप तटरक्षक बल में शामिल हो सकते हैं। यह एक चुनौतीपूर्ण मगर रोमांचक और जिम्मेदार करियर वाला क्षेत्र है। जहां हर पल आपके देश प्रेम की भावना और चुनौतियों से टकराने के साहस कीपरीक्षा होती है। आइए जानते हैं किन पदों पर है तटरक्षक बल में भर्तियां और क्या हैं करियर की संभावनाएं... 

ICG Recruitment 2021 Indian Coast Guard direct link to apply here 75 vacancies Bhartiya Tatrakshak Bal
भारतीय तटरक्षक बल - फोटो : ICG

भारतीय तटरक्षक बल ने कई पदों के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित की है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार भारतीय तटरक्षक बल के इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। भारतीय तटरक्षक बल के इन पदों पर आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.indiancoastguard.gov.in पर जाकर आवेदन फार्म प्राप्त कर सकते हैं।

ICG Recruitment 2021 Indian Coast Guard direct link to apply here 75 vacancies Bhartiya Tatrakshak Bal
भारतीय तटरक्षक यानी इंडियन कोस्ट गार्ड - फोटो : अमर उजाला

पदों का विवरण

  • वरिष्ठ नागरिक कर्मचारी अधिकारी (रसद) - 02
  • नागरिक राजपत्रित अधिकारी (रसद) - 12
  • नागरिक कर्मचारी अधिकारी (रसद) - 08
  • अनुभाग अधिकारी - 07
  • अपर डिवीजन क्लर्क - 46

विज्ञापन
विज्ञापन
ICG Recruitment 2021 Indian Coast Guard direct link to apply here 75 vacancies Bhartiya Tatrakshak Bal
भारतीय तटरक्षक यानी इंडियन कोस्ट गार्ड - फोटो : social media

इन पदों के लिए ऑफलाइन आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून, 2021 है। कुल पदों की संख्या 75 है। 

महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 30 जून, 2021

चयन प्रकिया 
भारतीय तटरक्षक बल में इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन प्रतिनियुक्ति के आधार पर किया जाएगा। 

विज्ञापन
ICG Recruitment 2021 Indian Coast Guard direct link to apply here 75 vacancies Bhartiya Tatrakshak Bal
इंडियन कोस्ट गार्ड - फोटो : अमर उजाला

ऐसे करें आवेदन
भारतीय तटरक्षक बल के आधिकारिक वेबसाइट www.indiancoastguard.gov.in पर जाकर आवेदन फार्म प्राप्त करें एवं इस आवेदन फार्म को भरकर कार्मिक निदेशालय, {SCSO (CP)} तटरक्षक बल मुख्यालय, राष्ट्रीय स्टेडियम परिसर, नई दिल्ली -110001 पर भेजें। अधिक विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.indiancoastguard.gov.in पर जाकर आधिकारिक अधिसूचना पढ़ सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed