भारत के सार्वजनिक आयुर्विज्ञान महाविद्यालयों का समूह, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान (एम्स) में कुल 1325 पदों पर नौकरियां निकलीं हैं। जिसमें एम्स ऋषिकेश के 700, नई दिल्ली के 416, मंगलागिरी के 119 और भुवनेश्वर के 90 पद शामिल हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए रेजिडेंट, प्रोफेसर, नर्सिंग ऑफिसर सहित विभिन्न पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें से कुछ एम्स में सीधी भर्ती की जा रही है। वहीं कुछ में लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। अगर आप इन एम्स के रिक्त पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो अगली स्लाइड पर जाकर इससे संबंधित जानकारी हासिल कर लें।
कोरोना से जंग: देश के 4 बड़े एम्स में निकली हैं बड़ी भर्तियां, आवेदन की अंतिम तिथि में कुछ ही दिन शेष
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एम्स ऋषिकेश: नर्सिंग ऑफिसर, रेजिडेंट के विभिन्न पदों पर बिना परीक्षा होगी भर्तियां
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), ऋषिकेश द्वारा 700 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक चयन प्रक्रिया के जरिए नर्सिंग ऑफिसर के 300, जूनियर रेजिडेंट के 200, टेक्निकल असिस्टेंट के 100 और सीनियर रेजिडेंट के 100 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए एम्स के अधिकारियों ने 10 मई से 31 मई तक वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन किया है। साक्षात्कार के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों को तीन महीने के कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर रखा जाएगा। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अधिसूचना पढ़ सकते हैं।
एम्स नई दिल्ली: 416 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू, लिखित परीक्षा के आधार पर होगा चयन
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नई दिल्ली ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर सीनियर रेजिडेंट/सीनियर डेमोंस्ट्रेटर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक कुल 416 पदों पर आवेदकों का चयन किया जाएगा। 11 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी एम्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 28 मई (शाम 5 बजे) तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। बता दें अभी तक परीक्षा की तिथि का एलान नहीं किया गया है। हालांकि अधिसूचना के अनुसार यह परीक्षा दिल्ली एनसीआर, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर अधिसूचना पढ़ सकते हैं।
एम्स मंगलागिरी: प्रोफेसर के 119 पदों पर होंगी भर्तियां, आज आवेदन का आखिरी मौका
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), मंगलागिरी ने विभिन्न विभागों में फैकल्टी (ग्रुप ए) के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार कुल 119 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। जिसमें असिस्टेंट प्रोफेसर के 45, प्रोफेसर के 29, एसोसिएट प्रोफेसर के 27 और एडिशनल प्रोफेसर के 18 पद शामिल हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 16 मई तक आवेदन कर सकता है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर आधिकारिक अधिसूचना पढ़ सकता है।
एम्स भुवनेश्वर: रेजिडेंट के पदों पर निकली हैं नौकरियां, 18 मई शुरू होंगे आवेदन
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भुवनेश्वर ने सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इसके मुताबिक कुल 90 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। 18 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsbhubaneswar.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर आवेदकों का चयन किया जाएगा। इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर अधिसूचना पढ़ सकते हैं।