Indian Railway Recruitment 2021: अगर आप रेलवे में नौकरी खोज रहे हैं, तो आपके पास आवेदन के लिए कल तक का मौका है। दरअसल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 26 पदों के लिए रिक्तियां निकाली हैं, जिनमें आवेदन के लिए 23 फरवरी अंतिम तिथि है। ऐसे में अगर आपने अभी तक इन रिक्तियों के लिए आवेदन नहीं किया है, तो आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अंतिम तिथि से पहले हर हाल में आवेदन कर लें।
Sarkari Naukri 2021: 10वीं-12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए रेलवे में नौकरी का मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) भर्ती 2021 के लिए स्पोर्ट्स कोटा के तहत 26 रिक्तियों पर आवेदन की अंतिम तिथि मंगलवार 23 फरवरी है। इन रिक्तियों के लिए दसवीं और बारहवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। दरअसल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे विशेष रूप से 7 वीं सीपीसी ( CPC) मैट्रिक्स लेवल-2, लेवल-3, लेवल-4 और लेवल-5 के लिए स्पोर्ट्स कोटा के तहत भर्ती कर रहा है। इच्छुक अभ्यर्थी secr.indianrailways.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-Bihar CHO Admit Card 2021: 27 फरवरी को परीक्षा, 5 स्टेप्स में ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
महत्वपूर्ण तारीख
नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख- 23 जनवरी
पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि- 23 फरवरी
शैक्षणिक योग्यता
लेवल-2 और लेवल-3 की रिक्तियों के लिए दसवीं और बारहवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। बारहवीं पास अभ्यर्थी नॉन-टेक्निकल पदों के लिए और दसवीं के साथ ही आईटीआई किए अभ्यर्थी टेक्निकल पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
लेवल 4 की रिक्तियों के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक और बारहवीं में भौतिक और गणित विषय वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इसी तरह पांचवे लेवल की रिक्तियों के लिए स्नातक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों पर चुनाव स्पोर्ट्स ट्रायल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के जरिए होगा। योग्य अभ्यर्थियों को वेन्यू, ट्रायल की तारीख और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन आदि के बारे में जानकारी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए दी जाएगी। इसलिए, आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।