फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IDBI Recruitment 2021: मेडिकल ऑफिसर पदों पर अस्थायी नियुक्तियां, प्रति घंटे 1000 रुपये

Mon, 22 Feb 2021 02:48 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 22 Feb 2021 02:48 PM IST
विज्ञापन
IDBI Recruitment 2021 appointment of part time medical officer apply before 24 feb
आईडीबीआई भर्ती 2021

मेडिकल डिग्री प्राप्त अभ्यर्थियों को आईडीबीआई, बैंक में नौकरी करने का अवसर दे रहा है। इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (आईडीबीआई) ने मेडिकल ऑफिसर (बीएमओ) पदों के लिए अधिसूचना जारी करते हुए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस प्रक्रिया के तहत पार्ट टाइम और कॉन्ट्रेक्ट बेसिस पर नियुक्तियां की जाएंगी। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक यह कॉन्ट्रैक्ट तीन साल का होगा और हर साल इसे रिव्यू किया जाएगा। इस नौकरी के बारे में अधिक जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि अगली स्लाइड में दी गई है। 

IDBI Recruitment 2021 appointment of part time medical officer apply before 24 feb
मेडिकल ऑफिर पदों पर नियुक्तियां

पदों का विवरण
कुल पद
- 23

  • मुंबई - 8
  • कोलकाता - 3
  • चंडीगढ़ - 1
  • भुवनेश्वर - 1
  • अहमदाबाद - 1
  • भोपाल - 1
  • नई दिल्ली - 2
  • बेंगलुरु - 1
  • पुणे - 1
  • हैदराबाद - 2
  • लखनऊ - 1
  • नागपुर - 1
Sarkari Naukri 2021 LIVE : सरकारी नौकरी तलाश रहे युवा, हाथ से न जाने दें मौका, तुरंत करें आवेदन
IDBI Recruitment 2021 appointment of part time medical officer apply before 24 feb
मेडिकल ऑफिसर पदों से जुड़ी अन्य जानकारियां - फोटो : सोशल मीडिया
  • आयु सीमा - आवेदक की आयु 24 फरवरी, 2021 तक 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। 
  • शैक्षणिक योग्यता -  अभ्यर्थी का चिकित्सा की एलोपैथिक प्रणाली में मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / कॉलेज से एमबीबीएस/ एमडी होना जरूरी है।
  • अनुभव - एमबीबीएस और एमडी डिग्री धारक अभ्यर्थियों के पास क्रमश: न्यूनतम 5 साल और न्यूनतम 3 साल का अनुभव होना चाहिए। 
  • वेतन - चयनित आवेदकों को प्रति घंटे 1000 रुपये दिए जाएंगे। इसके साथ बतौर यात्रा भत्ता 2000 रुपये प्रति माह और 1000 रुपए प्रति माह कंपाउंडर फीस के रूप में दिया जाएगा।  
  • चयन प्रक्रिया - बायोडेटा के आधार पर अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के लिए चयन किया जाएगा। 
CBSE 12th Board Exam 2021: बायोलॉजी में बढ़ी कुल प्रश्नों की संख्या, बिजनेस स्टडीज में तय हुई शब्द सीमा
विज्ञापन
विज्ञापन
IDBI Recruitment 2021 appointment of part time medical officer apply before 24 feb
मेडिकल ऑफिसर

महत्वपूर्ण तिथियां : 

  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 12 फरवरी, 2021
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 24 फरवरी, 2021

अधिक जानकारी : अन्य महत्वपूर्ण जानकारी हासिल करने के लिए आवेदक आईडीबीआई की आधिकारिक वेबसाइट https://www.idbibank.in/index.asp पर जा सकते हैं या इस लिंक https://www.idbibank.in/pdf/careers/DetailedAdvertisement10022021.pdf पर जाकर अधिसूचना देख सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed