केंद्रीय स्वायत्त संस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ डिजिटल एजुकेशन एंड एम्प्लोयमेंट की ओर से 433 पदों पर सरकारी भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 11 मार्च, 2021 कर दी गई है। यह आवेदन संयुक्त प्रशिक्षुओं की भर्ती (Combined Apprentice Recruitment) के लिए है। इस भर्ती के लिए पहले अंतिम तिथि 20 फरवरी, 2021 थी। बता दें कि डिजिटल शिक्षा और रोजगार विकास संस्थान राजस्थान के टोंक शहर में स्थित है। यह राज्य में स्थित एक प्रमुख केंद्रीय स्वायत्त संस्थान है। डीएसआरवीएस को 07 अप्रैल, 2017 को अप्रेंटिस एक्ट-1961 और पंजीकृत सोसायटी पंजीकरण अधिनियम के तहत स्थापित किया गया था।
Sarkari Naukri 2021 : 433 पदों पर सीधी भर्ती की तारीख बढ़ी, 12वीं पास न चूकें
- डाटा एंट्री ऑपरेटर - 168
- वेब डिजाइनर - 15
- कंटेंट राइटर - 165
- कंप्यूटर नेटवर्किंग टेक्नीशियन - 46
- कार्यालय सहायक - 39
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए एक मिशन के साथ डिजिटल शिक्षा और रोजगार विकास संस्थान (DSRVS) की स्थापना की गई, जो भारत को तकनीकी-आर्थिक विकास के माध्यम से समृद्धि की ओर ले जाना चाहता है। बाद में, एस्पिरेंट्स की आवश्यकता के अनुसार, सितंबर 2017 में परिसर में शिक्षण विभाग बनाए गए थे और कुछ गैर पारंपरिक और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के साथ शैक्षणिक सत्र 2017 के दौरान वर्चुअल और ई लर्निंग की शुरुआत की गई थी। डीएसआरवीएस का उद्देश्य दुनिया के अग्रणी शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के लिए विश्व स्तर की शिक्षा देकर विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भविष्य के नेताओं को प्रशिक्षित करने और भारत के धन सृजन के लिए कला / विज्ञान और प्रौद्योगिकी सफलताओं को लागू करके नवाचार और सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देना है।
पदों का विवरण
उम्र सीमा और योग्यता
महत्वपूर्ण तिथियां आवेदन शुल्क डिजिटल शिक्षा और रोजगार विकास संस्थान (DSRVS) के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
संस्थान में भर्ती संबंधी जानकारी के लिए यहां पर क्लिक करें।