फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CSIR Technician Recruitment 2026: 43 Vacancies, Eligibility, Salary and Application Details

CSIR Technician 2026: 10वीं-ITI वालों के लिए टेक्नीशियन पदों पर भर्ती, इस दिन तक करें आवेदन, कितनी होगी सैलरी?

Tue, 18 Aug 2026 02:18 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Tue, 18 Aug 2026 02:18 PM IST
सार

CSIR Technician Recruitment 2026: सीएसआईआर ने टेक्नीशियन के 43 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन 18 अगस्त से शुरू हो चुके हैं। 10वीं में विज्ञान विषय के साथ न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक और संबंधित आईटीआई प्रमाणपत्र वाले उम्मीदवार 17 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
CSIR Technician Recruitment 2026: 43 Vacancies, Eligibility, Salary and Application Details
CSIR Technician Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

CSIR Technician Recruitment 2026: वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) ने टेक्नीशियन (1) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन 18 अगस्त 2026 को जारी किया गया है। इस भर्ती के तहत सीएसआईआर की अलग-अलग इकाइयों में कुल 43 पद भरे जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया भी 18 अगस्त से शुरू हो गई है। योग्य उम्मीदवार 17 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

भर्ती से जुड़ी जरूरी जानकारी

विवरण जानकारी
भर्ती संस्था वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR)
पद टेक्नीशियन (1)
विज्ञापन संख्या R&A/01/2026
कुल पद 43
नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख 18 अगस्त 2026
आवेदन शुरू 18 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तारीख 17 सितंबर 2026, शाम 5 बजे
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
पद का वर्ग ग्रुप-C, ग्रुप-II (1)
अधिकतम आयु 28 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता विज्ञान विषय के साथ 10वीं/एसएससी में न्यूनतम 55% अंक और संबंधित आईटीआई/ट्रेड प्रमाणपत्र
चयन प्रक्रिया आवेदन स्क्रीनिंग, ट्रेड टेस्ट, लिखित परीक्षा
परीक्षा का माध्यम ओएमआर आधारित या कंप्यूटर आधारित
वेतन ₹19,900 से ₹63,200, पे मैट्रिक्स लेवल-2
आधिकारिक वेबसाइट csir.res.in
विज्ञापन
विज्ञापन

किन ट्रेड में कितने पद हैं?

सीएसआईआर ने अलग-अलग ट्रेड के लिए कुल 43 रिक्तियां जारी की हैं। इनमें सबसे ज्यादा पद कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA) के हैं।

पद/ट्रेड रिक्तियां
कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA) 21
डेस्कटॉप पब्लिशिंग ऑपरेटर (DTPO) 7
कंप्यूटर हार्डवेयर एंड नेटवर्क मेंटेनेंस (CH&NM) 5
मेडिकल लैब टेक्नीशियन (MLT) 2
ड्राफ्ट्समैन (आर्किटेक्चर) 2
इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक 2
ड्राफ्ट्समैन (मैकेनिकल) 1
ड्राफ्ट्समैन (सिविल) 1
लेबोरेटरी असिस्टेंट इन केमिकल प्लांट (LACP) 1
इंटीरियर डिजाइनर 1
कुल 43

 

विज्ञापन

किस वर्ग के लिए कितने पद आरक्षित हैं?

कुल 43 पदों में 19 पद अनारक्षित (UR), 11 ओबीसी (NCL), 6 एससी, 3 एसटी और 4 ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए हैं। इसके अलावा 2 पद दिव्यांगजन (PwBD) और 4 पद भूतपूर्व सैनिकों के लिए क्षैतिज आरक्षण के तहत हैं।

CSIR Technician भर्ती के लिए योग्यता क्या है?

उम्मीदवार के पास संबंधित पद के अनुसार निर्धारित शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता होनी चाहिए। सामान्य तौर पर उम्मीदवार ने विज्ञान विषय के साथ 10वीं/एसएससी में कम से कम 55 प्रतिशत अंक हासिल किए हों और संबंधित ट्रेड में आईटीआई या ट्रेड प्रमाणपत्र होना चाहिए। ट्रेड के अनुसार योग्यता इस प्रकार है:

 
ट्रेड आवश्यक योग्यता
COPA विज्ञान के साथ 10वीं/एसएससी में न्यूनतम 55% + COPA में आईटीआई/राष्ट्रीय या राज्य ट्रेड प्रमाणपत्र
DTPO विज्ञान के साथ 10वीं/एसएससी में न्यूनतम 55% + DTPO में आईटीआई/ट्रेड प्रमाणपत्र
CH&NM विज्ञान के साथ 10वीं/एसएससी में न्यूनतम 55% + CH&NM में आईटीआई/ट्रेड प्रमाणपत्र
MLT विज्ञान के साथ 10वीं/एसएससी में न्यूनतम 55% + MLT में आईटीआई/ट्रेड प्रमाणपत्र
ड्राफ्ट्समैन (आर्किटेक्चर) विज्ञान के साथ 10वीं/एसएससी में न्यूनतम 55% + संबंधित ट्रेड में आईटीआई/ट्रेड प्रमाणपत्र
इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक विज्ञान के साथ 10वीं/एसएससी में न्यूनतम 55% + इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक में आईटीआई/ट्रेड प्रमाणपत्र
ड्राफ्ट्समैन (मैकेनिकल) विज्ञान के साथ 10वीं/एसएससी में न्यूनतम 55% + संबंधित ट्रेड में आईटीआई/ट्रेड प्रमाणपत्र
ड्राफ्ट्समैन (सिविल) विज्ञान के साथ 10वीं/एसएससी में न्यूनतम 55% + संबंधित ट्रेड में आईटीआई/ट्रेड प्रमाणपत्र
LACP विज्ञान के साथ 10वीं/एसएससी में न्यूनतम 55% + LACP में आईटीआई/ट्रेड प्रमाणपत्र
इंटीरियर डिजाइनर विज्ञान के साथ 10वीं/एसएससी में न्यूनतम 55% + इंटीरियर डिजाइनर में आईटीआई/ट्रेड प्रमाणपत्र

 

उम्र कितनी होनी चाहिए?

उम्मीदवार की उम्र 17 सितंबर 2026 तक अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित और अन्य पात्र वर्गों को उम्र में छूट CSIR और भारत सरकार के नियमों के अनुसार दी जाएगी।
 

चयन कैसे होगा?

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर नहीं होगा। चयन प्रक्रिया में आवेदन की स्क्रीनिंग, ट्रेड टेस्ट और लिखित परीक्षा शामिल है।

कितने रुपये वेतन मिलेगा?

चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-2 के तहत वेतन मिलेगा। मूल वेतन ₹19,900 से ₹63,200 के बीच होगा।

मूल वेतन के अलावा केंद्र सरकार और CSIR के नियमों के अनुसार अन्य भत्ते भी मिलेंगे। इनमें एचआरए, यात्रा भत्ता आदि शामिल हैं।

इसके अलावा कर्मचारियों को कुछ अन्य सुविधाएं भी मिल सकती हैं, जैसे:

  • अवकाश यात्रा रियायत
  • चिकित्सा खर्च की प्रतिपूर्ति
  • बच्चों की शिक्षा भत्ता


उम्मीदवारों की शुरुआती पोस्टिंग CSIR और उसकी इकाइयों की जरूरत के अनुसार दिल्ली-एनसीआर, पुणे या मुंबई में हो सकती है।

आवेदन शुल्क कितना है?

सामान्य और अन्य पात्र उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹500 है। वहीं कुछ श्रेणियों को शुल्क से छूट दी गई है।

श्रेणी आवेदन शुल्क
सामान्य/अन्य पात्र उम्मीदवार ₹500
महिलाएं शून्य
एससी/एसटी शून्य
दिव्यांगजन (PwBD) शून्य
भूतपूर्व सैनिक शून्य

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed