फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Sub-units to be formed for the convenience of pensioners: Sesram

पेंशनरों की सुविधा के लिए गठित होंगी उप इकाइयां : सेसराम

Tue, 18 Aug 2026 04:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 04:24 PM IST
विज्ञापन
Sub-units to be formed for the convenience of pensioners: Sesram
भुंतर (कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड पेंशन कल्याण संघ की जिला स्तरीय बैठक मंगलवार को शाढ़ाबाई में हुई। इसकी अध्यक्षता अध्यक्ष एके सोहल ने की। इसमें पेंशनधारकों से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों और लंबित मांगों पर चर्चा की गई। पेंशनर संघ के जिला प्रेस सचिव सेसराम ने बताया कि संघ के विस्तार और पेंशनरों की सुविधा के लिए निर्णय लिए गए हैं। बैठक में कुल्लू मुख्य इकाई के अंतर्गत तीन नई उप-इकाइयों के गठन को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन

पहली नई उप-इकाई पतलीकूहल में स्थापित होगी। दूसरी उप-इकाई सैंज और बंजार क्षेत्र के बुजुर्ग पेंशनरों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लारजी में गठित की जाएगी। इसके अलावा, लाहौल के पेंशनधारकों को बड़ी राहत देते हुए करगा (केलांग) में तीसरी उप-इकाई का गठन करने का निर्णय लिया गया है। अध्यक्ष एके सोहल ने कहा कि इन नई उप-इकाइयों के अस्तित्व में आने से दूरदराज के क्षेत्रों के बिजली बोर्ड पेंशनधारकों को अपनी समस्याओं के निवारण के लिए जिला मुख्यालय नहीं आना पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed