{"_id":"6a8449908ce481972809a8f3","slug":"video-on-bhado-sankranti-the-deity-veer-nath-gohari-circumambulated-the-dhalpur-region-2026-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kullu: भादो सक्रांति पर वीरनाथ गौहरी देवता ने की ढालपुर क्षेत्र की परिक्रमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu: भादो सक्रांति पर वीरनाथ गौहरी देवता ने की ढालपुर क्षेत्र की परिक्रमा
जिला मुख्यालय स्थित ढालपुर में क्षेत्र के आराध्य देवता वीरनाथ गौहरी ने मंगलवार को भादो सक्रांति के मौके पर क्षेत्र परिक्रमा की। इसके बाद यहां देवता के गुर ने बिछू बूटी से देव खेल की परंपरा का निर्वाहन किया। इसे देखने के लिए क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उपस्थिति दर्ज करवाई और देवता से आशीर्वाद प्राप्त किया। जबकि इस आयोजन से पहले सुबह से देवता की धार्मिक यात्रा के दौरान लोअर ढालपुर सहित शहर के विभिन्न हिस्सों में श्रद्धालुओं ने देवता के दर्शन किए और सुख-शांति व लोक कल्याण की कामना की। देवता के कारदार राजकुमार ने बताया कि भादो सक्रांति के अवसर पर देवता वीरनाथ गौहरी मंदिर से बाहर निकलकर पूरे क्षेत्र की परिक्रमा करते हैं। मान्यता है कि देवता की इस यात्रा से क्षेत्र में व्याप्त बुरी शक्तियों और नकारात्मक प्रभावों का नाश होता है तथा देव शक्ति के जागृत होने से क्षेत्र की रक्षा होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।