फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Training provided to officials involved in census work.

Kullu News: जनगणना कार्य में जुड़े अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

Tue, 18 Aug 2026 05:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
Training provided to officials involved in census work.
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में जनगणना कार्य को सुचारु रूप से संचालित करने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का मंगलवार को समापन हुआ।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को जनगणना प्रक्रिया, प्रपत्र भरने और डिजिटल माध्यम से आंकड़े संकलित करने की जानकारी दी गई। उपायुक्त किरण भड़ाना ने स्वयं जनगणना प्रपत्र भरकर प्रक्रिया को समझा और जनगणना कार्य की व्यावहारिक प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि जनगणना देश की सामाजिक, आर्थिक और जनसांख्यिकीय स्थिति से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़े उपलब्ध करवाने वाली राष्ट्रीय प्रक्रिया है। शीतकालीन क्षेत्रों में नागरिकों के लिए स्वगणना की सुविधा 31 अगस्त तक उपलब्ध रहेगी। इसके लिए नागरिक se-selfenumeration.census.gov.in के माध्यम से अपनी स्वगणना कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed