फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मध्य प्रदेश: नवंबर-दिसंबर में बंपर नौकरियां पाने का मौका, हाथ से न निकलने दें ये सुनहरा अवसर

Thu, 05 Nov 2020 01:08 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 05 Nov 2020 01:08 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Government jobs sarkari naukri 2020 Opportunity to get bumper jobs in November-December, know in detail
सरकारी नौकरियां

मध्य प्रदेश में बंपर सरकारी नौकरियां निकली हैं। यहां नवंबर और दिसंबर महीने में अभ्यर्थियों के पास प्रोफेशन एग्जामिनेशन बोर्ड और पुलिस विभाग में नौकरियों के लिए आवेदन करने का सुनहरा मौका है। एमपी पुलिस में कांस्टेबल की 4000 भर्तियां होनी हैं और MPPEB में 800 से ज्यादा कृषि विकास अधिकारी की नौकरियां निकली हैं। 'अमर उजाला जॉब' आपको इन नौकरियों के बारे में विस्तार से बता रहा है।



 

Madhya Pradesh Government jobs sarkari naukri 2020 Opportunity to get bumper jobs in November-December, know in detail
सरकारी नौकरियां - फोटो : Social Media

MPPEB में नौकरियों का मौका
मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) ने कई नौकरियां निकाली हैं। यहां  किसान कल्याण तथा विकास विभाग में कृषि विस्तार अधिकारी (कार्यपालिक) एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी (कार्यपालिक) के पदों पर बंपर नौकरियां निकली हैं। अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए हर हाल में आवेदन कर लें।

इसे भी पढ़ें-स्नातकों के लिए हाई कोर्ट मेें नौकरी का शानदार मौका, आवेदन की अंतिम तिथि आज

Madhya Pradesh Government jobs sarkari naukri 2020 Opportunity to get bumper jobs in November-December, know in detail
सरकारी नौकरियां 2020 - फोटो : amar ujala

800 से ज्यादा नौकरियां पाने का अवसर
यहां विभिन्न पदों पर 863 रिक्तियां निकली हैं, जिनके लिए अभ्यर्थी 10 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। बता दें कि इन नौकरियों के लिए आधिकारिक अधिसूचना 5 नवंबर को जारी हो चुकी है। इन नौकरियों के लिए अभ्यर्थी 24 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे। अभ्यर्थियों के पास 29 नवंबर तक आवेदन पत्र में ऑनलाइन करेक्शन का मौका रहेगा।

इसे भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश सरकार में सरकारी नौकरियां, सैलरी 1.42 लाख तक, ऐसे जल्द करें आवेदन
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Madhya Pradesh Government jobs sarkari naukri 2020 Opportunity to get bumper jobs in November-December, know in detail
सरकारी नौकरियां 2020 - फोटो : Pixabay

अगले साल होगी भर्ती परीक्षा
इन नौकरियों के लिए भर्ती परीक्षा की संभावित तिथि 10 फरवरी 2021 से 13 फरवरी 2021 निर्धारित की गई है। इसके अलावा, एमपी पुलिस में 4000 रिक्तियां निकली हैं। इनमें से  3862 पद जीडी कांस्टेबल और 138 पद रेडियो कांस्टेबल के हैं। हालांकि, अभी इन नौकरियों के लिए विस्तृत अधिसूचना जारी नहीं की गई है, जो कि 25 नवंबर को जारी होगी।

इसे भी पढ़ें-इस महीने इन दो नौकरियों के लिए करें आवेदन, 15 हजार से ज्यादा रिक्तियां

 

विज्ञापन
Madhya Pradesh Government jobs sarkari naukri 2020 Opportunity to get bumper jobs in November-December, know in detail
मध्यप्रदेश पुलिस

न पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 24 दिसंबर से होगी। पुलिस कांस्टेबल रिक्तियों के ये कुल पद आगे चलकर घट-बढ़ भी सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जनवरी 2021 और लिखित परीक्षा की तिथि 6 मार्च 2021 निर्धारित की गई है। इन नौकरियों के बारे में विस्तार से जानकारी आधिकारिक वेबसाइट www.peb.mp.gov.in पर मौजूद है। ऐसे में अभ्यर्थी एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट जरूर करें। बोर्ड की तरफ से जारी आदेश में साफ कहा गया है कि इन रिक्तियों के तारीख और पदों की संख्या में बदलाव किया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed