भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर डिप्टी मैनेजर (तकनीकी) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक कुल 41 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक करने वाले अभ्यर्थी एनएचएआई की आधिकारिक वेबसाइट nhai.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 7वीं सीपीसी के वेतन मैट्रिक्स के लेवल 10 के हिसाब से वेतन दिया जाएगा। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण आदि के लिए अभ्यर्थी अगली स्लाइड पर जा सकते हैं।
एनएचएआई भर्ती 2021: भारत के सरकारी उपक्रम में निकलीं हैं बंपर नौकरियां, वेतन भी शानदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पदों का विवरण
कुल पद - 41
पद - उप प्रबंधक (तकनीकी)
- यूआर - 18
- ईडब्ल्यूएस - 10
- एसटी - 06
- ओबीसी (एनसीएल) केंद्रीय सूची केवल - 04
महत्वपूर्ण तिथियां -
- आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 1 मई, 2021
- आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 28 मई, 2021
आयु सीमा - अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 30 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें - सरकारी नौकरी: इन 6378 पदों पर होंगी भर्तियां, आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने में कुछ दिन शेष
- शैक्षणिक योग्यता - किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों के पास सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट (गेट) स्कोर 2021 होना अनिवार्य है।
- चयन प्रक्रिया - आवेदकों का चयन सिविल इंजीनियरिंग में प्राप्त गेट 2021 के स्कोर के आधार पर किया जाएगा।
- वेतन - चयनित अभ्यर्थियों को 15,600 से लेकर 39,100 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - भारतीय डाक भर्ती 2021: 10वीं पास अभ्यर्थियों के लिए 4368 पदों पर निकली हैं बंपर नौकरियां