फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिलाओं के लिए विशेष भर्तियां: 1772 पदों पर निकलीं हैं नौकरियां, फौरन करें आवेदन

Sat, 01 May 2021 11:43 AM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 01 May 2021 11:43 AM IST
विज्ञापन
Special recruitment for women: Application process started on 1772 posts of various departments
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

 

सरकारी नौकरी की तलाश कर रही महिलाओं के लिए यह सुनहरा मौका है। नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (एनटीपीसी) और उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (यूपीएसईएसएसबी) ने कुल 1772 पदों पर महिलाओं के लिए विशेष भर्तियां निकाली है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक चयन प्रक्रिया के जरिए टीजीटी के 1408, पीजीटी के 314 और इंजीनियर के 50 पदों पर महिलाओं की नियुक्ति की जाएगी। ध्यान रहें इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने में केवल कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी अगली स्लाइड पर जाकर भर्ती प्रक्रिया के संबंध में अधिक जानकारी हासिल कर सकते हैं। पढ़िए... 

Special recruitment for women: Application process started on 1772 posts of various departments
यूपीएसईएसएसबी टीजीटी

टीजीटी: महिला शिक्षकों के 1408 पदों पर होंगी भर्तियां

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (यूपीएसईएसएसबी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर 1408 महिला शिक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी अधिसूचना के अुनसार भर्ती प्रक्रिया के जरिए हिंदी शिक्षक के 214, अंग्रेजी के 196, सोशल साइंस के 186, गणित के 167, होम साइंस के 160, विज्ञान के 106, आर्ट के 103, संस्कृत के 97, संगीत गायन के 50, पीई के 48, जीव विज्ञान के 42, संगीत वादन के 14, उर्दू के 12, कॉमर्स के 08, सिलाई के 04 और एग्रीकल्चर के 01 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। संबंधित विषय में स्नातक और बीएड करने वाले अभ्यर्थी इन पदों के लिए 1 मई 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।

 

Special recruitment for women: Application process started on 1772 posts of various departments
यूपीएसईएसएसबी पीजीटी - फोटो : सोशल मीडिया

पीजीटी: 314 पदों पर आवेदन करने का महिलाओं के पास आज अंतिम मौका

यूपीएसईएसएसबी यानी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड द्वारा 314 महिला शिक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसमें हिंदी के 47, संस्कृत के 34, नागरिक शास्त्र के 30, अर्थशास्त्र के 28, अंग्रेजी के 28, आर्ट्स के 27, इतिहास के 22, मनोविज्ञान के 12, संगीत वाद्य के 12,  रसायन विज्ञान के 11, समाजशास्त्र के 11, होम साइंस के 11, भौतिक विज्ञान के 10, संगीत गायन के 09, भूगोल के 08, वनस्पति विज्ञान के 06, शिक्षा के 05, पीई के 02 और गणित के 01 के पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। संबंधित विषय में स्नातकोत्तर और बीएड करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 1 मई निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Special recruitment for women: Application process started on 1772 posts of various departments
एनटीपीसी भर्ती 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

एनटीपीसी: इंजीनियर के पदों पर होंगी भर्तियां, 6 मई तक कर सकते हैं आवेदन
नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनटीपीसी) ने महिलाओं के लिए विशेष भर्ती निकाली है। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, मैकेनिकल इंजीनियर, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर और इंस्ट्रूमेंटेशन के 50 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 6 मई तक इसके लिए आवेदन कर सकता है। ध्यान रहे इसके लिए गेट 2021 क्वालिफाई करने वाले ही इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed