फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Ladli Behna Yojana: CM Mohan Yadav to transfer an amount exceeding 2,148 crore today.

लाड़ली बहना योजना: रक्षाबंधन का तोहफा, सीएम मोहन यादव आज 2,148 करोड़ रुपये से अधिक की राशि करेंगे ट्रांसफर

Wed, 19 Aug 2026 07:05 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Wed, 19 Aug 2026 07:05 AM IST
सार

मध्य प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं के लिए बुधवार का दिन खुशखबरी लेकर आएगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त के साथ रक्षाबंधन का विशेष उपहार भी महिलाओं के खातों में ट्रांसफर करेंगे।

विज्ञापन
Ladli Behna Yojana: CM Mohan Yadav to transfer an amount exceeding 2,148 crore today.
सीएम मोहन यादव (फाइल फोटो)

विस्तार

मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार 19 अगस्त को मैहर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना की राशि महिलाओं के खातों में ट्रांसफर करेंगे। मुख्यमंत्री सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 13 हजार से अधिक पात्र महिलाओं के बैंक खातों में कुल 2,148 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित करेंगे। मुख्यमंत्री मैहर जिले में करीब 256 करोड़ रुपये की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP Cabinet: मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, लाड़ली बहना के लिए 1.14 लाख करोड़, नर्मदा मिशन और युवाओं को AI ट्रेनिंग
विज्ञापन


हर बहना के खाते में आएंगे 1,750 रुपये
लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त के तहत प्रत्येक पात्र महिला को 1,500 रुपये मिलेंगे। इसके अलावा रक्षाबंधन के अवसर पर सरकार की ओर से 250 रुपये की अतिरिक्त राशि भी दी जा रही है। इस तरह प्रत्येक लाड़ली बहना के खाते में कुल 1,750 रुपये सीधे डीबीटी के माध्यम से पहुंचेंगे। इसमें 1,500 रुपये नियमित मासिक सहायता और 250 रुपये रक्षाबंधन के विशेष शगुन के रूप में दिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP: मंत्री पद की रेस से वीडी बाहर, कैलाश और प्रह्लाद की अटकलों पर भी विराम; BJP की नई टीम ने क्या संदेश दिया?

अब तक 63 हजार करोड़ से अधिक की राशि ट्रांसफर
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की शुरुआत जून 2023 में हुई थी। अगस्त 2026 तक योजना की 39 किस्तों के जरिए पात्र महिलाओं के बैंक खातों में कुल 63,248 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है। सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए भी लाड़ली बहना योजना के तहत 23,882.81 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed