{"_id":"6a84094c59189b63c30dec91","slug":"bhopal-painter-beaten-to-death-by-friends-during-drinking-session-four-arrested-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल में खूनी खेल: शराब पीते समय दोस्तों ने की पेंटर की बेरहमी से पिटाई, सिर पत्थर से टकराने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल में खूनी खेल: शराब पीते समय दोस्तों ने की पेंटर की बेरहमी से पिटाई, सिर पत्थर से टकराने से मौत
Tue, 18 Aug 2026 12:57 PM IST
भोपाल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: भोपाल ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:57 PM IST
सार
भोपाल के बजरिया थाना क्षेत्र के विजयनगर में शराब पार्टी के दौरान गाली-गलौज को लेकर चार युवकों ने 24 वर्षीय पेंटर दीपक मीणा की बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान सिर में गंभीर चोट लगने के बाद आरोपी उसे मौके पर छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी भोपाल के बजरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत विजयनगर में शराब के नशे में शुरू हुई मामूली कहासुनी हत्याकांड में तब्दील हो गई। सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात दोस्तों के साथ शराब पीते समय हुई गाली-गलौज से गुस्साए चार युवकों ने 24 वर्षीय पेंटर दीपक मीणा की बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान पीछे की ओर गिरने से दीपक का सिर एक भारी पत्थर से टकरा गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। वारदात के बाद आरोपी पीड़ित को अधमरी हालत में छोड़कर फरार हो गए। मंगलवार सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान दीपक की मौत हो गई।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या का मामला दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को पहले ही हिरासत में लेकर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया जा रहा था, लेकिन घायल की मौत हो जाने पर अब हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।
गाली-गलौज से शुरू हुआ था विवाद
बजरिया थाना प्रभारी शिल्पा कौरव ने बताया कि विजयनगर निवासी दीपक मीणा पेशे से पेंटर थे। सोमवार रात वे अपने घर से 100 रुपये लेकर निकले थे। इसके बाद विजयनगर स्थित शराब दुकान के पास एक गली में वे अपने पड़ोसी सनी रैकवार, सिद्धार्थ और दो सगे भाइयों रवि शाक्य व लखन शाक्य के साथ बैठकर शराब पी रहे थे। जाम छलकाने के दौरान ही किसी बात को लेकर गाली-गलौज शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि चारों दोस्तों ने मिलकर दीपक पर हमला कर दिया और उन्हें जमकर पीटा।
विज्ञापन
अधमरी हालत में छोड़कर भागे आरोपी
मारपीट के दौरान दीपक संतुलन खोकर पीछे की तरफ एक पत्थर पर जा गिरे। उनके सिर के पिछले हिस्से, कान के पास और पसलियों में गंभीर चोटें आईं। दीपक को लहूलुहान और बेसुध देखकर चारों आरोपी मौके से भाग निकले। थाना प्रभारी कौरव ने बताया कि देर रात करीब 3 बजे परिजनों को दीपक के शराब दुकान के पास पड़े होने की सूचना मिली, जिस पर वे उन्हें घर ले आए। मंगलवार सुबह अचानक हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें- MP: मंत्री पद की रेस से वीडी बाहर, कैलाश और प्रह्लाद की अटकलों पर भी विराम; BJP की नई टीम ने क्या संदेश दिया?
घटना की सूचना मिलते ही बजरिया थाना पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू की। पुलिस ने मामला दर्ज कर दबिश दी और वारदात में शामिल चारों आरोपियों सनी रैकवार, सिद्धार्थ, रवि शाक्य और लखन शाक्य को गिरफ्तार कर लिया है।