{"_id":"6a841bf6700a4336d50775c1","slug":"railway-16-trains-cancelled-48-diverted-due-to-bina-station-remodeling-check-full-schedule-before-traveling-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway: बीना स्टेशन में रीमॉडलिंग के चलते 16 ट्रेनें रद्द, 48 के रूट डायवर्ट; यात्रा से पहले देखें शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway: बीना स्टेशन में रीमॉडलिंग के चलते 16 ट्रेनें रद्द, 48 के रूट डायवर्ट; यात्रा से पहले देखें शेड्यूल
Tue, 18 Aug 2026 02:16 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: हिमांशु सिंह बघेल
Updated Tue, 18 Aug 2026 02:16 PM IST
सार
बीना स्टेशन यार्ड में तीसरी रेल लाइन जोड़ने के लिए 14 अगस्त से 15 अक्तूबर 2026 तक रीमॉडलिंग कार्य चलेगा। इसके चलते कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। 16 ट्रेनें निरस्त, 48 ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित और 12 ट्रेनों का प्रारंभ/समापन दूसरे स्टेशनों से किया जाएगा।
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम मध्य रेलवे के बीना स्टेशन यार्ड में उत्तर मध्य रेलवे द्वारा कार्य किया जा रहा है। यह कार्य आगासौद-बीना के मध्य तीसरी रेल लाइन को बीना से जोड़ने के लिए है। इसमें प्री से प्री-नानइंटरलाकिंग, प्री-नान-इंटरलाकिंग और नान-इंटरलाकिंग चरण शामिल हैं। कार्य के दौरान ट्रेनों के सुरक्षित संचालन के लिए कई बदलाव किए गए हैं। इनमें ट्रेनों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन, शॉर्ट टर्मिनेशन और ठहराव समय में कमी शामिल है।
बीना यार्ड में कार्य तीन चरणों में पूरा होगा। पहला चरण 14 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक प्री से प्री-नानइंटरलाकिंग का है। दूसरा चरण एक सितंबर से 12 अक्तूबर 2026 तक प्री-नानइंटरलाकिंग का होगा। अंतिम नानइंटरलाकिंग चरण 13 अक्तूबर से 15 अक्तूबर 2026 तक निर्धारित है। इन व्यापक बदलावों से सितंबर और अक्तूबर 2026 में रेल यात्रा प्रभावित होगी। यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति जांचने की सलाह दी गई है।
निरस्त और परिवर्तित ट्रेनें
बीना यार्ड रीमॉडलिंग के कारण कुल 16 ट्रेन सेवाएं निरस्त रहेंगी। इनमें भोपाल-ग्वालियर (12197/12198) 1 से 15 अक्तूबर तक निरस्त रहेगी। ग्वालियर-एसएमवीटी बेंगलुरु (11086/11085) 2, 9, 4, 11 अक्तूबर को निरस्त रहेगी। ललितपुर-बीना (64618/64617) 20 से 26 सितंबर तक निरस्त रहेगी। इसके अतिरिक्त, 48 लंबी दूरी की ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं। दादर-बलिया (01025) इटारसी-जबलपुर-कटनी-सतना-मानिकपुर मार्ग से चलेगी। अहमदाबाद-दरभंगा (19165) गुना-ग्वालियर-इटावा-गोविन्दपुरी मार्ग से संचालित होगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP: ‘99 गालियां सुनो, 100वीं पर दो जवाब’, विधायक प्रीतम लोधी का वीडियो वायरल; क्यों कृष्ण-शिशुपाल उल्लेख किया?
अन्य स्टेशनों से प्रारंभ/समापन
कार्य अवधि में 12 ट्रेनों का प्रारंभ या समापन बीना के बजाय अन्य स्टेशनों से होगा। बिलासपुर-भोपाल (18236) 6 से 14 अक्तूबर तक मालखेडी पर समाप्त होगी। भोपाल-बिलासपुर (18235) 7 से 15 अक्तूबर तक मालखेडी से प्रारंभ होगी। कटनी-बीना सवारी सेवा (11602) 29 सितंबर से 15 अक्तूबर तक खुरई पर समाप्त होगी। बीना-कटनी सवारी सेवा (11601) 30 सितंबर से 16 अक्तूबर तक खुरई से प्रारंभ होगी। इसके अलावा, 6 ट्रेनें बीना स्टेशन को फ्लाईओवर के माध्यम से बिना रुके पार करेंगी।
ठहराव समय में कमी
बीना स्टेशन पर 21 ट्रेनों के ठहराव समय में अस्थायी कमी की गई है। पहले 10 या 5 मिनट का ठहराव अब केवल 2 मिनट का होगा। डॉ. अंबेडकर नगर-प्रयागराज (14115/14116) 30 सितंबर से 15 अक्तूबर तक प्रभावित रहेगी। गोरखपुर-पुणे (15029) 24 सितंबर से 15 अक्तूबर तक और पटना-इंदौर (19314) 18 सितंबर से 15 अक्तूबर तक प्रभावित होगी। यह बदलाव परिचालन व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए किया गया है। सभी यात्री अपनी यात्रा से पहले ट्रेनों की अद्यतन जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।