{"_id":"6a832d1ae3477f7ab20b76fa","slug":"mp-news-cm-mohan-yadav-to-launch-the-guru-ravidas-samrasata-sankalp-abhiyan-and-kalash-yatra-today-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सीएम मोहन यादव आज करेंगे गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान और कलश यात्रा का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सीएम मोहन यादव आज करेंगे गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान और कलश यात्रा का शुभारंभ
Tue, 18 Aug 2026 08:06 AM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Tue, 18 Aug 2026 08:06 AM IST
सार
संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर मध्य प्रदेश में 18 अगस्त से समरसता संकल्प अभियान और कलश यात्रा की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में इसका शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650 वीं जयंती के अवसर पर मध्य प्रदेश में 18 अगस्त से राज्यव्यापी समरसता संकल्प अभियान और कलश यात्रा की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में अभियान का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए पावन कलश रवाना किए जाएंगे। सरकार का उद्देश्य गुरु रविदास के समता, भक्ति, सेवा, सामाजिक न्याय और मानवता के संदेश को प्रदेश के गांव-गांव तक पहुंचाना है। अभियान के तहत 20 अगस्त को सभी जिला मुख्यालयों पर कलश वंदन और सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद पावन कलश को कलश रथ के माध्यम से स्थानीय रविदास मंदिरों और गांवों तक पहुंचाया जाएगा। प्रदेश के सभी जिलों में 20 अगस्त से 10 सितंबर तक निर्धारित मार्गों पर कलश रथ यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान सामूहिक आरती, गुरुवाणी पाठ, भजन संध्या और सामाजिक समरसता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें- Twisha Sharma Case: सीबीआई ने दाखिल की चार्जशीट, 636 पन्नों में बंद त्विषा शर्मा की हत्या या आत्महत्या का राज
पांच अक्तूबर से निकलेगी समरसता यात्रा
राज्य सरकार 5 अक्तूबर से 5 नवंबर तक गुरु रविदास समरसता यात्रा भी निकालेगी। यह यात्रा पंजाब के जालंधर स्थित डेरा सचखंड बल्लन से शुरू होकर मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों और जिलों से होकर गुजरेगी। यात्रा के दौरान समरसता गोष्ठी, सामाजिक न्याय, सेवा और बेगमपुरा के आदर्श समाज जैसे विषयों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP News: उद्योग और निवेश के क्षेत्र में मध्य प्रदेश ने बनाई मजबूत पहचान, दिल्ली में बोले सीएम मोहन यादव
18 से 31 अगस्त तक चलेगा संत संपर्क अभियान
अभियान के तहत 18 से 31 अगस्त तक संत संपर्क कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इसमें विभिन्न संतों और धार्मिक गुरुओं को अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम के संचालन की जिम्मेदारी अनुसूचित जाति कल्याण विभाग को सौंपी गई है। वहीं, जनजातीय क्षेत्रों में जनजातीय कार्य विभाग इसकी निगरानी करेगा। नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में अन्य विभागों को भी अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं।