फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   TET exam from October 12: 1.5 lakh teachers to take the test; applications open August 21; 150 questions to be

12 अक्टूबर से TET परीक्षाः डेढ़ लाख शिक्षकों को देना होगा एग्जाम, 21 अगस्त से आवेदन, 150 सवाल पूछे जाएंगे

Mon, 17 Aug 2026 09:02 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Mon, 17 Aug 2026 09:02 PM IST
सार

शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 का कार्यक्रम जारी हो गया है। करीब डेढ़ लाख शिक्षकों की परीक्षा 12 अक्टूबर से शुरू होगी। आवेदन 21 अगस्त से 4 सितंबर तक होंगे। परीक्षा में 150 प्रश्न होंगे और गलत उत्तर पर अंक नहीं कटेंगे। शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक पात्रता परीक्षा पास करनी होगी।

विज्ञापन
TET exam from October 12: 1.5 lakh teachers to take the test; applications open August 21; 150 questions to be
डीपीआई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद मध्य प्रदेश में कार्यरत शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 की तारीख तय हो गई है। कर्मचारी चयन मंडल ने प्राथमिक और माध्यमिक स्तर पर पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए नियम पुस्तिका जारी कर दी है। परीक्षा 12 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी, जबकि ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 21 अगस्त से शुरू होकर 4 सितंबर तक चलेगी। आवेदन में सुधार के लिए 21 अगस्त से 9 सितंबर तक का समय दिया गया है। परीक्षा में प्रदेश के करीब डेढ़ लाख शिक्षक शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन


150 अंकों की होगी प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा
प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। परीक्षा के लिए 2 घंटे 30 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। खास बात यह है कि गलत उत्तर देने पर अंक नहीं काटे जाएंगे। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को पात्र होने के लिए कम से कम 50 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे। अन्य वर्गों के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक जरूरी होंगे। माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा में भी प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और इसमें नकारात्मक अंक का प्रावधान नहीं रहेगा।
विज्ञापन


21 अगस्त से आवेदन, शुल्क 1000 रुपए
सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए प्रति प्रश्न-पत्र 1000 रुपए परीक्षा शुल्क तय किया गया है। इसके अलावा आवेदन के माध्यम के अनुसार पोर्टल या कियोस्क शुल्क भी देना होगा। एमपी ऑनलाइन पोर्टल से आवेदन करने पर 60 रुपए और पंजीकृत नागरिक उपयोगकर्ता के माध्यम से आवेदन करने पर 20 रुपए शुल्क लगेगा। आवेदन में पहली बार सुधार के लिए 20 रुपए और अंतिम चरण में सुधार के लिए 40 रुपए शुल्क निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन शिक्षकों के लिए परीक्षा जरूरी
प्राथमिक स्तर के सरकारी स्कूलों में कार्यरत संबंधित शिक्षक परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। इनमें सहायक शिक्षक, प्राथमिक शिक्षक, सहायक अध्यापक, संविदा शाला शिक्षक वर्ग-3, प्रयोगशाला सहायक, प्राथमिक शिक्षक विज्ञान समेत अन्य संबंधित श्रेणियां शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में प्राथमिक और माध्यमिक स्तर पर कार्यरत संबंधित शिक्षकों के लिए पात्रता परीक्षा पास करना अनिवार्य किया गया है। इसके लिए 31 अगस्त 2028 तक परीक्षा उत्तीर्ण करने की समय-सीमा तय की गई है।

परीक्षा केंद्र पर मोबाइल समेत इलेक्ट्रॉनिक सामान प्रतिबंधित
परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, स्मार्ट घड़ी, ब्लूटूथ उपकरण, ईयरफोन, रिकॉर्डिंग उपकरण, पेजर, डिजिटल घड़ी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाने पर रोक रहेगी। नकल, बातचीत, अनुचित साधनों का इस्तेमाल, फर्जी पहचान या किसी दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने जैसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। दिव्यांग अभ्यर्थियों को अतिरिक्त समय और लेखन सहायक नियमों के अनुसार दिव्यांग अभ्यर्थियों को अतिरिक्त समय और जरूरत के मुताबिक लेखन सहायक की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और अन्य शर्तों का पालन करना होगा।

परीक्षा के बाद उत्तरों पर आपत्ति का मौका
परीक्षा के बाद अभ्यर्थी प्रश्नपत्र और उत्तर से संबंधित आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। विषय विशेषज्ञों की समिति इन आपत्तियों की समीक्षा करेगी। किसी प्रश्न को निरस्त किए जाने की स्थिति में अंकों की गणना निर्धारित नियमों के अनुसार होगी।

प्रवेश पत्र और परिणाम ऑनलाइन अभ्यर्थी कर्मचारी चयन मंडल की वेबसाइट से परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। इसमें परीक्षा केंद्र, तारीख और समय समेत जरूरी जानकारी होगी। परिणाम भी ऑनलाइन जारी किया जाएगा। इसके साथ विषयवार मॉडल उत्तर उपलब्ध कराए जाएंगे।

यह भी पढ़ें-एमपी में मानसून दिखा रहा असर, आज 14 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 3 में ऑरेंज अलर्ट


परीक्षा कार्यक्रम:
-आवेदन शुरू: 21 अगस्त 2026
-आवेदन की अंतिम तारीख: 4 सितंबर 2026
-आवेदन सुधार: 21 अगस्त से 9 सितंबर 2026
-परीक्षा: 12 अक्टूबर 2026 से
-पात्रता परीक्षा पास करने की अंतिम समय-सीमा: 31 अगस्त 2028
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed