फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Madhya Pradesh has established a strong identity in the sectors of industry and investment, says CM M

MP News: उद्योग और निवेश के क्षेत्र में मध्य प्रदेश ने बनाई मजबूत पहचान, दिल्ली में बोले सीएम मोहन यादव

Mon, 17 Aug 2026 08:39 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Mon, 17 Aug 2026 08:39 PM IST
सार

मध्य प्रदेश उद्योग और निवेश के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि निवेशकों का बढ़ता भरोसा प्रदेश में बेहतर औद्योगिक माहौल का प्रमाण है।

विज्ञापन
MP News: Madhya Pradesh has established a strong identity in the sectors of industry and investment, says CM M
सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्य प्रदेश ने उद्योग और निवेश के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। निवेशकों का बढ़ता भरोसा इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश में उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल तैयार हुआ है। यही वजह है कि बड़ी संख्या में निवेशक मध्य प्रदेश में निवेश के लिए आगे आ रहे हैं। मुख्यमंत्री सोमवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर विकास एवं कार्यान्वयन ट्रस्ट (एनआईसीडीआईटी) की एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी की तीसरी बैठक में शामिल हुए। बैठक में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, नीति आयोग के उपाध्यक्ष अशोक कुमार लाहिरी सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री, उद्योग मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में औद्योगिक विकास को नई दिशा मिली है। मध्य प्रदेश भी इसी दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने निवेशकों के लिए बेहतर माहौल तैयार किया है और उद्योग जगत का विश्वास जीतने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Twisha Sharma Case: सीबीआई ने दाखिल की चार्जशीट, 636 पन्नों में बंद त्विषा शर्मा की हत्या या आत्महत्या का राज
विज्ञापन


पीएम मित्र पार्क से बढ़ेंगी संभावनाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कई बड़े औद्योगिक प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। उन्होंने पीएम मित्र पार्क का उल्लेख करते हुए कहा कि यह परियोजना मध्य प्रदेश के औद्योगिक विकास को नई गति देगी। इससे टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा मिलेगा और किसानों, युवाओं तथा स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार उद्योगों के लिए बेहतर बुनियादी ढांचे, आसान प्रक्रियाओं और निवेश के अनुकूल नीतियों पर लगातार काम कर रही है। प्रदेश में भूमि, परिवहन, ऊर्जा और मानव संसाधन जैसी सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  भाजपा की टीम नवीन की सुगबुगाहट तेज: एमपी के चार चेहरों पर नजर, पीएम मोदी से वीडी शर्मा की मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

जीआईएस के 30 प्रतिशत निवेश प्रस्तावों पर तेजी से काम
मुख्यमंत्री ने बताया कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) के दौरान मिले निवेश प्रस्तावों में से लगभग 30 प्रतिशत को धरातल पर उतारने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। यह उपलब्धि निवेशकों के बढ़ते विश्वास को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास केवल निवेश बढ़ाना नहीं है, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा करना और आर्थिक गतिविधियों को मजबूत करना भी है। 

ये भी पढ़ें-  MP News: लाडली बहनों को रक्षा बंधन का तोहफा, 19 अगस्त को खातों में आएंगे 1500 रुपये के साथ 250 रुपये अतिरिक्त

हर क्षेत्र में निवेश की संभावनाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में टेक्सटाइल, फार्मास्यूटिकल्स, ऑटोमोबाइल, ऊर्जा, लॉजिस्टिक्स, कृषि आधारित उद्योग और एमएसएमई जैसे क्षेत्रों में निवेश की व्यापक संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से मध्य प्रदेश आने वाले वर्षों में देश के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। प्रदेश सरकार निवेश, उद्योग और रोजगार के क्षेत्र में अपनी स्थिति को और मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed